सोनिया-राहुल और प्रियंका

सोनिया-राहुल और प्रियंका रायबरेली –अमेठी दौरा आज, दो दिनों तक सियासत गर्म

1117 0

रायबरेली। सोनिया गांधी आज यानी सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली आएंगी। उनके साथ बेटी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी होंगी। दोपहर बाद सोनिया-प्रियंका फुरसत एयरपोर्ट पहुंचेंगी। अगले दिन 23 अप्रैल को गेस्ट हाउस में विभिन्न संगठनों से मुलाकात करेंगी। शाम को क्षेत्र भ्रमण के बाद दिल्ली रवाना हो जाएंगी।

ये भी पढ़ें :-लोकसभा चुनाव 2019: कन्हैया के समर्थकों और ग्रामीणों के बीच झड़प, दिखाए काले झंडे 

आपको बता दें दो दिन तक अमेठी और रायबरेली का सियासी पारा गर्म रहेगा। गांधी परिवार का पूरा कुनबा यहां पहुंच रहा है। सोनिया-प्रियंका के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी सोमवार को अमेठी के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे।

ये भी पढ़ें :-लोकसभा चुनाव 2019: 22 अप्रैल को दो दिवसीय दौरे पर आएंगी रायबरेली सोनिया 

जानकारी के मुताबिक पहले दिन दो बजे फुरसतगंज एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी और फिर दोपहर बाद 2.10 बजे अमेठी संसदीय क्षेत्र के नहर कोठी तिराहा पर तिलोई विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से मिलेंगी। 3.10 बजे वहां से निकलने के बाद सोनिया भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचेंगी और पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं नेताओं से मुलाकात करेंगी। 23 अप्रैल को सुबह दस बजे से भुएमऊ गेस्ट हाउस में विभिन्न संगठनों से मुलाकात करेंगी और शाम चार बजे क्षेत्र का भ्रमण करते हुए फुरसतगंज एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना हो जाएंगी।

Related Post

फिल्म ‘छिछोरे’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, सुशांत और वरुण की दिखी मजेदार कैमेस्ट्री

Posted by - August 23, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। फिल्म ‘छिछोरे’ का नया ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. इस ट्रेलर को दोस्ती स्पेशल ट्रेलर का नाम…
AK Sharma

अयोध्या धाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए नो प्लास्टिक बैग जोन विकसित किये जाएं: एके शर्मा

Posted by - January 16, 2024 0
अयोध्या। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) मंगलवार को अयोध्या धाम पहुंचकर 22 जनवरी को…
CM Yogi

उप्र विधानसभा के मानसून सत्र से पहले सीएम योगी ने की सर्वदलीय बैठक

Posted by - August 6, 2023 0
लखनऊ। यूपी विधानसभा का मानसून सत्र (Monsoon Session) सोमवार से शुरू होगा। सत्र से एक दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…