जयाप्रदा

मायावती का नाम लेकर जयाप्रदा ने आजम पर साधा निशाना, केस दर्ज

954 0

लखनऊ। जया प्रदा ने बसपा प्रमुख मायावती का नाम लेकर आजम पर निशाना साधा है । जिसकी वजह से रामपुर जिले से बीजेपी उम्मीदवार जयाप्रदा के खिलाफ असंज्ञेय अपराध की धारा में एफआईआर दर्ज की गई है। उनपर ये मामला समाजवादी पार्टी की ओर से रामपुर के उम्मीदवार आजम खान पर जवाबी हमला करने के लिए हुआ ।

ये भी पढ़ें :-लोकसभा चुनाव 2019: कन्हैया के समर्थकों और ग्रामीणों के बीच झड़प, दिखाए काले झंडे 

आपको बता दें जया प्रदा ने आजम खान की आंखों को एक्स-रे जैसा बताया और कहा, “आजम खान ने मेरे खिलाफ जो टिप्पणी की है, उसे देखते हुए मायावती जी आपको सोचना चाहिए, उनकी एक्स-रे जैसी आंखे आपके ऊपर भी कहां-कहां डाल कर देखेंगी।”

ये भी पढ़ें :-यूपी की इस लोकसभा सीट पर चुनाव लड़े बगैर ‘हारे’ 37 प्रत्याशी, थी ये गलती 

जानकारी के मुताबिक इससे पहले आजम खान ने भी चुनावी रैली के दौरान जया प्रदा पर विवादित बयान दिया था। जिसपर कार्रवाई करते हुए चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस भेजा था और उनके चुनाव प्रचार पर बैन लगा दिया था और चुनाव प्रचार करने पर 72 घंटे की रोक लगा दी थी, लेकिन अब अपने इस बयान की वजह जयाप्रदा सुर्खियों में आ गई हैं।

Related Post

CM Yogi

UPSC अभ्यर्थियों को सीएम योगी ने किया सम्मानित, अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

Posted by - June 25, 2023 0
लखनऊ। आपातकाल की 48वीं बरसी पर गौतमबुद्धनगर में विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने पहुंचे सीएम योगी (CM Yogi)…
CM Yogi

भाजपा की ऐतिहासिक जीत ‘एक रहेंगे, सेफ रहेंगे’ पर जनता की मुहर : योगी आदित्यनाथ

Posted by - November 23, 2024 0
लखनऊ। यूपी विधानसभा उपचुनाव और महाराष्ट्र में मिली प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस…
Looking for hate in the game

अमेठी : सवालों के घेरे में राहुल गांधी का नामांकन! 22 अप्रैल को होगी सुनवाई

Posted by - April 20, 2019 0
अमेठी। अमेठी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा किए गए नामांकन के खिलाफ आपत्ति जताई गई है। अमेठी कलेक्ट्रेट में…

सीडब्लूसी की बैठक में तीन प्रस्ताव पारित, 1 नवंबर से सदस्यता अभियान चलाएगी कांग्रेस

Posted by - October 16, 2021 0
नई दिल्ली। आज लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक हुई। इस बैठक में कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव…