बर्फबारी ने दे दी दस्तक, इन शहरों में ट्रांसपोर्ट और टेलीफोन सेवाएं हुई ठप

889 0

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी की शुरुवात हो गयी है जिसकी वजह से यातायात में लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पद रहा है वहीं श्रीनगर में यातायात और टेलीफोन सेवाएं ठप हो गई हैं। दूसरी तरफ मौसम की पहली बर्फबारी से पर्यटकों में खुशी का माहौल है।

ये भी पढ़ें :-मातृशक्ति सम्मेलन आज, त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे शुभारंभ 

आपको बता दें पहले से ही केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर व लद्दाख में 5 से 8 नवंबर के बीच मौसम बिगड़ने और बर्फबारी की आशंका जताई थी। ताजा बर्फबारी व बारिश से मैदान से पहाड़ों तक तापमान में भारी कमी आई है और घाटी पूरी तरह ठंड की चपेट में आ गई है।

ये भी पढ़ें :-करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन से पहले भारत इस बात को लेकर जाहिर की चिंता 

जानकारी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म होने की घोषणा के बाद पर्वतीय इलाकों में बुधवार को पहली बार इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के मशहूर पर्यटन स्थल गुलमर्ग में बुधवार सुबह ही बर्फबारी शुरू हो गई।

Related Post

SS Sandhu

मुख्य सचिव ने अम्ब्रेला ब्राण्ड ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ की प्रगति की समीक्षा की

Posted by - January 5, 2024 0
देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु (SS Sandhu) ने शुक्रवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों को अंतर्रास्ट्रीय बाजार में…
'झांसा पत्र',

कांग्रेस ने बीजेपी के संकल्प पत्र को बताया ‘झांसा पत्र’, कहा- सरकार का मंत्र, झांसों में फांसो

Posted by - April 8, 2019 0
नई दिल्ली। बीजेपी ने सोमवार यानी आज 2019 लोकसभा चुनाव  के लिए अपना घोषणा पत्र जारी किया है. इस दौरान…