CM Yogi

उत्तर प्रदेश में छह वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के हुए तबादले

637 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक बार फिर अधिकारियों के तबादले कर दिए है। यूपी में शासन ने देर रात छह पीसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए हैं। इनमें शाहजहांपुर व झांसी में नए सिटी मजिस्ट्रेट तथा अमरोहा व बिजनौर में नए एडीएम भेजे गए हैं। विनय कुमार सिंह को एडीएम वित्त एवं राजस्व अमरोहा से एडीएम प्रशासन बिजनौर के पद पर तैनाती दी गई है।

भगवान शरण को एडीएम प्रशासन बिजनौर से एडीएम वित्त एवं राजस्व अमरोहा, राजकुमार द्विवेदी को सीआरओ जौनपुर से ओएसडी राजस्व परिषद, रजनीश राय को एडीएम न्यायिक ललितपुर से सीआरओ जौनपुर भेजा गया है।

वहीं राजेश कुमार को सिटी मजिस्ट्रेट शाहजहांपुर से सिटी मजिस्ट्रेट झांसी और देवेंद्र सिंह को स्थानान्तरणाधीन सिटी मजिस्ट्रेट झांसी से सिटी मजिस्ट्रेट शाहजहांपुर के पद पर तैनाती दी गई है। इन सभी अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण कर नियुक्त विभाग को सूचित करने का निर्देश दिया गया है।

Related Post

CM Yogi

रामभक्त ही राज करेगा दिल्ली के सिंहासन पर : सीएम योगी

Posted by - May 28, 2024 0
गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को रामद्रोही बताते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव रामभक्तों…
Maha Kumbh

महाशिवरात्रि स्नान पर्व के लिए मेला क्षेत्र और प्रयागराज शहर में नो-व्हीकल जोन प्लान लागू

Posted by - February 25, 2025 0
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज की पावन धरती पर चल रहे महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) का समापन अब बेहद करीब है। भक्ति,…