Silver boom seen in Delhi bullion market

दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी के भाव में देखने को मिली बड़ी उछाल

1151 0

नई दिल्ली। गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम में कुछ खास तेजी देखने को नही मिली है। वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमतों में आज बड़ी उछाल देखने को मिली है। गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के भाव पर अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव का असर पड़ा।

बीएसपी केंद्र में संगमरमर से बनी मायावती की लगाई जा रही हैं तीन मूर्तियां

चांदी की बात करें तो गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में अच्छे कारोबार का असर दिल्ली सर्राफा बाजार में भी देखने को मिला। गुरुवार को प्रति किलो चांदी का भाव 1,554 रुपये बढ़कर 68,349 रुपये पर पहुंच गया। इसके पहले बुधवार को चांदी का भाव 66,795 रुपये प्रति किलोग्राम था।

गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने के दाम में 11 रुपये प्रति 10 ग्राम का मामूली तेजी दिखी है। इसके बाद अब 10 ग्राम सोने का नया भाव 53,132 रुपये पर पहुंच गया है। इसके पहले बुधवार को भारी गिरावट के बाद सोने का भाव 53,121 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

ओलिंपिक गेम्स 2021 की तैयारी के लिए 25 अगस्त से भारतीय तीरंदाजों को मिली मंजूरी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के भाव में आज तेजी देखने को मिली। यहां आज सोने का नया भाव 1,931 डॉलर प्रति औंस रहा। जबकि चांदी का भाव 25.88 डॉलर प्रति औंस रहा।

Related Post

गोमूत्र से कैंसर ठीक

साध्वी प्रज्ञा के गोमूत्र से कैंसर ठीक होने के दावे को डॉक्टरों ने बताया बकवास

Posted by - April 25, 2019 0
मुम्बई । मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर एक बार फिर सुर्खियों में हैं।…
Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव कोरोना संक्रमित, खुद को आइसोलेट कर किया ट्वीट…

Posted by - April 14, 2021 0
लखनऊ। सपा अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है। उन्होंने…
Pm Modi

कोरोना केस हुए 1 लाख पार तो हरकत में सरकार, 8 अप्रैल को मुख्यमंत्रियों के साथ PM की मीटिंग

Posted by - April 5, 2021 0
नई दिल्ली। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों ने केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकार तक की चिंता बढ़ा दी…