अखिलेश के बयान पर सिद्धार्थनाथ सिंह का पलटवार, कहा- सपा सरकार में हुए 200 से ज्यादा दंगे

561 0

लखनऊ। लखीमपुर खीरी हिंसा मामले के बाद सियासी दल खुलकर सामने आ गए है। और इस दौरान सरकार पर लगातार आरोप लगा रहे है। एक बार फिर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर संविधान को कुचलने का आरोप लगाया।

वहीं यूपी के मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने अखिलेश यादव को जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि 2012-2016 के बीच सपा की सरकार में यूपी में 200 से ज्यादा दंगे हुए थे। सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि अखिलेश सरकार के खिलाफ टिप्पणी करने के बाद शाहजहांपुर के पत्रकार को जिंदा जला दिया गया था।

यूपी सरकार में मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज की निगरानी में निष्पक्ष जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं कुछ लोगों को मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

अभी भी सो रही है सरकार

आशीष मिश्रा के पुलिस के सामने पेश होने के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि लखीमपुर की घटना का वीडियो जिसने भी देखा उसने घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि ये संविधान कुचलने वाली सरकार है। सबने सब कुछ देखा फिर भी दोषी अभी तक नहीं पकड़े गए हैं। जिन भी परिवार से वह मिले सबने कहा कि दोषी को सज़ा मिले।

अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार अभी भी सो रही है, सरकार अभी भी दोषियों को बचाना चाहती है। ये सरकार केवल ताकतवर लोगों के लिए है, ये सरकार किसानों के लिए नहीं है। जनता ये सब देख रही है, आने वाले समय में बीजेपी का सफाया होगा।

Related Post

AK Sharma

विद्युत व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण एवं जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु एक सप्ताह चलेगा विशेष अभियान

Posted by - July 29, 2023 0
लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma)  ने निर्देश दिए है कि उत्तर प्रदेश पॉवर कार्पोरेशन लिमिटेड…

UAE ने निजी आजादी के मद्देनजर इस्लामी कानूनों में किए एतेहासिक बदलाव

Posted by - November 9, 2020 0
अंतर्राष्ट्रीय डेस्क.   संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने शनिवार को देश के इस्लामिक निजी कानूनों को लेकर बड़े बदलावों की घोषणा…
Shoab Iqbal

दिल्ली में लगाएं राष्ट्रपति शासन, वरना सड़कों पर बिछ जाएंगी लाशें : आप विधायक शोएब इकबाल

Posted by - April 30, 2021 0
नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं जिसके कारण हर दिन सैंकड़ों लोग अपनी जान…