cm yogi

राष्ट्रपति के बारे में कांग्रेस नेता की टिप्पणी संविधान का अपमान: सीएम योगी

484 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बारे में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की विवादित टिप्पणी को देश के संविधान और मातृशक्ति का अपमान करार देते हुए कहा है कि चौधरी को अपने बयान के लिये देशवासियों से माफी मांगना चाहिये।

योगी (CM Yogi) ने गुरुवार काे इस मामले में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, “देश की महामहिम राष्ट्रपति के प्रति कांग्रेस के सांसद की अभद्र टिप्पणी अत्यंत निंदनीय है। यह टिप्पणी भारत के संविधान का अपमान है। भारत की मातृशक्ति का भी अपमान है। गौरतलब है कि चौधरी ने कल एक खबरिया चैनल से बातचीत में राष्ट्रपति मुर्मू के बारे में एक बयान दिया था। भाजपा ने इस विवादित टिप्पणी को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद आसीन व्यक्ति के प्रति अपमानजनक बताया है।

उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गिनाई 100 दिन की उपलब्धियां

योगी (CM Yogi) ने चौधरी की टिप्पणी को भारत की जनजाति समाज का भी अपमान बताते हुए कहा कि भारत के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर विराजमान राष्ट्रपति का यह अपमान है, साथ ही देश का भी एक प्रकार से अपमान है।

उन्होंने कहा, “मैं इस अभद्र टिप्पणी के लिए कांग्रेस सांसद और कांग्रेस की निंदा करता हूं। अपने इस निंदनीय कृत्य के लिए उन्हें देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए। यह देश इस प्रकार की किसी भी टिप्पणी को कभी स्वीकार नहीं कर सकता है। कांग्रेस पार्टी अपनी जवाबदेही से मुकर नहीं सकती है।”

Related Post

plastic free UP

मिशन क्लीन यूपी : 282 वेस्ट मैनेजमेंट यूनिटों से साकार होगी कचरे से कंचन की अवधारणा

Posted by - January 14, 2026 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप उत्तर प्रदेश को प्लास्टिक कचरे से मुक्त (Plastic Free) बनाने की दिशा…
CM Yogi met each complainant from across the state.

प्रदेशवासियों की सुरक्षा और सम्मान के लिए संकल्पित है सरकार: मुख्यमंत्री

Posted by - November 3, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने नवम्बर माह के पहले सोमवार को भी ‘जनता दर्शन’ किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश…
Raipur

राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पहुंची रायपुर, हुआ भव्य स्वागत

Posted by - July 15, 2022 0
रायपुर: राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू समर्थन मांगने के लिए आज शुक्रवार को छत्‍तीसगढ़ के रायपुर (Raipur)…