srikant sharma

विधान परिषद में जोरदार हंगामा, जवाब नहीं दे पाए श्रीकांत शर्मा

827 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानमंडल के बजट सत्र के अंतर्गत आज बुधवार को विधान परिषद में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के सदस्यों ने जोरदार हंगामा किया। प्रश्न पहर में समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने एक दिन पहले मंगलवार को विधान परिषद सभापति द्वारा योगी सरकार के कई महत्वपूर्ण विधेयकों को बिना संशोधन के ध्वनिमत से पारित कराए जाने के विरोध में जोरदार हंगामा और प्रदर्शन किया। इस दौरान एक सवाल के जवाब में बोलने के लिए खड़े हुए मंत्री श्रीकांत शर्मा (Shrikant Sharma) को विरोध प्रदर्शन के चलते बोलने नहीं दिया गया।

उत्तर प्रदेश विधान परिषद में बुधवार को सपा और बसपा ने जोरदार हंगामा किया। इस दौरान एक सवाल के जवाब में बोलने के लिए खड़े हुए मंत्री श्रीकांत शर्मा (Shrikant Sharma) को विरोध प्रदर्शन के चलते बोलने नहीं दिया गया।

सपा सदस्यों ने वेल में आकर किया प्रदर्शन

समाजवादी पार्टी के सदस्य सदन के वेल में आ गए और जोरदार नारेबाजी करते हुए “लोकतंत्र के हत्यारे सभापति वापस जाओ” वापस जाओ के नारे भी लगाए. समाजवादी पार्टी के सदस्य राजेश यादव सुनील सिंह साजन सहित कई सदस्य विधान परिषद सदन में योगी सरकार के पेश किए गए विधायकों को बिना संशोधन के ध्वनि मत से पारित कराए जाने का मुद्दा उठाया। नारेबाजी और हंगामे को देखते हुए सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी।

UP के एडेड कॉलेजों में 19,405 पदों पर होगी शिक्षक भर्ती, इसी सप्ताह से शुरू होगी प्रक्रिया

मंगलवार को विधान परिषद सदन की कार्यवाही में कई विधेयक ध्वनि मत से पारित कराए गए थे। इन विधेयकों में उत्तर प्रदेश चलचित्र विनियमन संशोधन विधेयक, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा अभिकरण विधेयक, सोसायटी रजिस्ट्रीकरण उत्तर प्रदेश संशोधन विधेयक, उत्तर प्रदेश भूगर्भ जल प्रबंधन और विनियमन संशोधन विधेयक, राज्य आयुष विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश संशोधन विधेयक, उत्तर प्रदेश राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय विधेयक और उत्तर प्रदेश गन्ना आपूर्ति तथा खरीद विनियमन संशोधन विधेयक को सदन के पटल पर रखा गया था।

Related Post

Atal Residential Schools

सीएम योगी देखेंगे अटल आवासीय विद्यालयों के छात्रों की प्रतिभा

Posted by - September 11, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) गुरुवार को अटल आवासीय विद्यालय (Atal Residential Schools) के नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ…

मुनव्वर राणा ने तालिबानी लड़ाकों की तुलना महर्षि वाल्मिकी से की, कहा- किसी को भी भगवान मान लेते हैं

Posted by - August 20, 2021 0
यूपी के रहने वाले मशहूर शायर मुनव्वर राणा ने तालिबानियों की तारीफ थी, उनके इस बयान को लेकर न्यूज नेशन…
Electricity

दशहरे पर सभी जनपदों में 24 घंटे बिजली देकर योगी सरकार ने निभाया वादा

Posted by - October 25, 2023 0
लखनऊ। त्योहारों पर प्रदेश के आम नागरिकों को निर्बाध विद्युत (Electricity) आपूर्ति के अपने वादे को निभाते हुए योगी सरकार…
PM Modi praised the Yogi government

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में तेजी के साथ प्रगति कर रहा है उत्तर प्रदेश- पीएम

Posted by - September 25, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2025 का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने मुख्यमंत्री योगी…