shot

नर्सिंग होम में चली गोली

607 0

बोकारो में अपराध का पारा इस कदर चढ़ा हुआ है की दिनदहाड़े भरी आबादी वाले शहर के अंदर गोली चलाने की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। ऐसा ही वाक्या बुधवार की शाम को बोकारो के पॉस इलाका माने जाने वाली कोऑपरेटिव कॉलोनी स्थित निजी कृष्णा नर्सिंग होम में अपने पिता का इलाज कराने आए युवक ने नर्सिंग होम के दवा काउंटर में स्टाफ से मामूली कहा सुनी पर पिस्तौल निकालकर गोली ( shot ) चला दी।

गोली काउंटर के शीशे में लगी जिस्से शीशा चकनाचूर हो गया वहां मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया, इसके बाद गोली चलाने वाला युवक वहां से फरार हो गया, अस्पताल संचालक जितेंद्र कुमार ने बताया कि युवक अपने पिता का इलाज कराने दोपहर को नर्सिंग होम आया था, जिसके पिता का कल अल्ट्रासाउंड कराया जाना था, हालांकि उसके पिता की हालत अभी ठीक बताई जा रही है, नर्सिंग होम के संचालक ने घटना की जानकारी सिटी थाने पुलिस को दी गई।

मौके पर सिटी डीएसपी कुलदीप कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर घटना का सत्यापन किया , इसके बाद जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेने का दावा किया, उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान हो चुकी है , भयभीत होने की जरूरत नहीं है इस तरह की घटना हो रही इस पर जल्द लगाम लगाया जाएगा ,इस पर पुलिस अपना करतब का निर्वाह करते हुए ऐसे लोगों को सलाखों के पीछे भेजने का काम किया जाएगा।

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी ने विकास पुस्तिका ‘‘संकल्प नये उत्तराखण्ड का” का किया विमोचन

Posted by - November 11, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को गढ़ीकेंट स्थित गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज में राज्य स्थापना की…
Kisan Mahapanchaya

गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत आज, कई खापों के चौधरियों का लगेगा जमघट

Posted by - April 4, 2021 0
गाजियाबाद। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) के काफिले पर शुक्रवार को अलवर में हुए हमले के…
CM Dhami

सीएम धामी ने अपने जन्मदिन पर जनता के आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त किया

Posted by - September 16, 2022 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने संकल्प दिवस (Sankalp Diwas) पर शुक्रवार सुबह घंटाघर में संकल्प दौड़ का…
CBI

CBI ने DHFL के बैंक ऋण धोखाधड़ी में मुंबई में 15 जगहों पर की छापेमारी

Posted by - June 22, 2022 0
मुंबई: दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (DHFL), इसके निदेशक और इसके पूर्व सीएमडी से जुड़े 36,615 करोड़ रुपये के बैंक…