शिवसेना विधायकों के साथ धक्कामुक्की करने पर 12 BJP विधायक एक साल के लिए सस्पेंड

789 0

महाराष्ट्र में सियासी संग्राम जारी है, दो दिवसीय मानसून सत्र के पहले दिन जमकर हंगामा हुआ, भाजपा ने सदन एवं उसके बाहर प्रोटेस्ट किया। भाजपा ने निकाय चुनाव में आरक्षण, मराठा आरक्षण, एमपीएससी परीक्षा के लिए समिति गठित करने एवं विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव को लेकर प्रदर्शन किया। प्रोटेस्ट के दौरान ही भाजपा विधायक सत्ता पक्ष के विधायकों से भिड़ गए और धक्कामुक्की करने लगे, स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मार्शल बुलाना पड़ा।

विधानसभा अध्यक्ष भास्कर जाधव ने इससे नाराजगी जताई, संसदीय कार्य मंत्री अनिल परब ने 12 भाजपा विधायकों को एक साल के लिए निलंबित कर दिया। निलंबित विधायकों में पराग अलवानी, राम सतपुते, संजय, आशीष, अभिमन्यु, गिरीश, अतुल, शिरीष, जयकुमार, योगेश, कीर्तिकुमार, नारायण कुचे शामिल हैं।

नवाब मलिक ने बीजेपी विधायकों का नाम लेते हुए कहा कि इन विधायकों ने स्टेज पर जाकर पीठासीन अधिकारियों के साथ धक्का-मुक्की की सदन के अंदर नेता विपक्ष ने स्पीकर का माइक तोड़ा। इसके बाद जब हाउस स्थगित हो गया, तब बीजेपी नेताओं ने स्पीकर के केबिन में जाकर अधिकारियों से 15 मिनट तक धक्का-मुक्की की।

वहीं, बीजेपी विधायकों ने इस निलंबन की कार्रवाई का कड़ा विरोध किया और सदन से नारेबाजी करते हुए बाहर निकले। बीजेपी ने मॉनसून सत्र से पहले ही विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी थी।

Related Post

CM Dhami

CM धामी ने पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी, बदला लेने का लिया संकल्प

Posted by - April 23, 2025 0
देहारादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए कायराना आतंकवादी हमले…
Women constables

सीएम योगी की मौजूदगी में महिला आरक्षियों ने ली शपथ, बोलीं- मिला नया आत्मविश्वास

Posted by - April 26, 2026 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को 60,244 आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती के अंतर्गत वर्ष 2025 बैच…
Sakhi Niwas

नारी सुरक्षा को संबल देंगे ‘सखी निवास’, प्रदेश के नौ जिलों में जल्द स्थापित होंगे आवासीय केंद्र

Posted by - April 20, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार लगातार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को…
CM Dhami

‘स्पोर्ट्स लेगेसी प्लान’ से बनेगा उत्तराखंड खेल प्रतिभाओं का केंद्र: सीएम धामी

Posted by - October 6, 2025 0
देहारादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की द्वारा राजीव गाँधी इंटरनेशनल स्टेडियम रायपुर देहरादून…