मेरी हिम्मत को परखने की गुस्ताखी न करना, संजय राउत के इस ट्वीट पर संबित पात्रा ने कसा तंज

1426 0
सुशांत सिंह राजपूत हत्या मामले में जहां एक ओर एनसीबी और सीबीआई की जांच जोरों पर है। और इस मामले में ड्रग्स के एंगल के उजागर होने के बाद एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती समेत आठ लोगों को रिमांड पर लिया है। साथ ही रिया चक्रवर्ती से पूछताछ चल रही है। तो वहीं दूसरी ओर इस मामले ने राजनीति और बॉलीवुड दोनों ही इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है। साथ ही अभिनेत्री कंगना रनौत ने यह साबित कर दिया है कि वह किसी से भी डरती नहीं है और वह सच सबके सामने लाकर रहेंगी। जिसके बाद शिवसेना के कई नेताओं की तरफ से कंगना को मुंबई ना आने की धमकियां भी मिलना शुरू हो गई है।

संजय राउत ने किया ट्वीट

ऐसे में शिवसेना के राज्यसभा नेता संजय राउत ने एक ट्वीट करते हुए लिखा है कि जय महाराष्ट्र ! और एक शायरी पोस्ट करते हुए चेतावनी भरे स्वर में लिखा कि मेरी हिम्मत को परखने की गुस्ताखी न करना, पहले भी कई तूफानों का रुख मोड़ चुका हूं। राउत के इस ट्वीट के बाद मानो सियासत और गरमा गई। जिस पर भाजपा नेता संबित पात्रा ने ट्वीट किया कि यही तो दुनिया पूछ रही है कि आखिर ऐसा क्या है ” हवेली” में जो आप ड्रग्स डैथ और धोखा नामक तूफान के रुख को किसी भी कीमत पर मोड़ना चाहते हो।
आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में जब से हत्या का संदेह हुआ है, तब से लेकर अब तक यह महाराष्ट्र में काफी चर्चा का विषय बन गया है। जिसमें प्रतिदिन नए खुलासे हो रहें हैं, ऐसे में अब देखना ये है कि एनसीबी और सीबीआई इस मामले में परत दर परत कितनी सच्चाई बाहर लाती है।

Related Post

ब्लॉक प्रमुख चुनाव हिंसा: जीत के लिए भाजपा ने जनतंत्र को अपने जंगलराज से कुचला- प्रियंका

Posted by - July 13, 2021 0
उत्तर प्रदेश में हाल में संपन्न ब्लॉक प्रमुख चुनाव में बड़े पैमाने पर हुई हिंसा को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका…

राजस्थान : माकन का दावा, कांग्रेस के कई नेता मंत्री पद छोड़कर संगठन को मजबूत करना चाहते हैं

Posted by - July 30, 2021 0
राजस्थान सरकार के भीतर मची अंतर्कलह के बीच प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय माकन ने कहा- कई मंत्री इस्तीफा देकर संगठन…
AK Sharma

दो वर्षों में यूपी ने खुले में शौचमुक्त बनाने में बड़ी सफलता हासिल की: एके शर्मा

Posted by - January 11, 2024 0
लखनऊ। आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय, भारत सरकार ने स्वच्छता पर स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 (Swachh Survekshan) के राष्ट्रीय पुरस्कारों…