Rhea Chakraborty

सुशांत केस : रिया चक्रवर्ती को तीन दिनों की पूछताछ के बाद NCB ने किया गिरफ्तार

1219 0

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो NCB ने ड्रग्स एंगल से जांच जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को NCB ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में एनसीबी लगातार तीसरे दिन रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए बुलाया था।

बता दें कि एनसीबी के डिप्टी डायरेक्टर केपीएस मल्होत्रा ने रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया है। इसके बाद एक्ट्रेस को मेडिकल कराने के लिए ले जाया गया। इस दौरान मुंबई पुलिस गाड़ी उनकी सुरक्षा के लिए कार के साथ-साथ चल रही थी। एनसीबी ने रिया से रविवार को छह घंटे और सोमवार को आठ घंटे तक पूछताछ की थी।

मेरी हिम्मत को परखने की गुस्ताखी न करना, संजय राउत के इस ट्वीट पर संबित पात्रा ने कसा तंज

रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के बाद बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि इस मामले में उजागर हो गया कि रिया चक्रवर्ती के ड्रग पैडलर्स के साथ संबंध थे। यह अब पुख्ता हो गया, जिसकी वजह से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को उसके खिलाफ जरूर सबूत मिले होंगे।

वहीं, रिया की गिरफ्तारी पर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने खुशी जताई है। उन्होंने गिरफ्तारी के फौरन बाद ट्वीट किया। श्वेता ने हाथ जोड़ने वाली इमोजी के साथ लिखा, ‘भगवान हमारे साथ हैं।

https://twitter.com/shwetasinghkirt/status/1303274626412232706

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत केस में तीन एजेंसी जांच कर रही हैं। एनसीबी के अलावा ईडी और सीबीआई भी इस केस में जुटे हैं। ड्रग्स केस में एनसीबी द्वारा अब तक कुल 10 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

Related Post

CM Dhami pays tribute to CDS Bipin Rawat

सीडीएस बिपिन रावत का जीवन युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा: सीएम धामी

Posted by - December 8, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को देहरादून के कनक चौक स्थित पार्क में भारत के प्रथम चीफ…
Naxalites Encounter

नारायणपुर में सुरक्षाबलों ने 6 नक्सलियों को किया ढेर, अभियान जारी

Posted by - July 18, 2025 0
नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में शुक्रवार को सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में छह नक्सली (Naxalites) मारे गए। समाचार एजेंसी…
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद गिरफ्तार

भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर को जमानत, शाहीन बाग में एंट्री बैन

Posted by - January 15, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को दरियागंज हिंसा मामले में गिरफ्तार भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद…
President

राष्ट्रपति की अगवानी में 101 वेद पाठी विद्यार्थियों ने किया वैदिक मंत्रोच्चार

Posted by - June 5, 2022 0
गोरखपुर: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) ने शनिवार देर शाम गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Temple) पहुंचकर गुरु गोरखनाथ का…
CM Bhajanlal Sharma

डबल इंजन की सरकार से राज्य में शहरी बुनियादी ढांचे का हो रहा सुदृढ़ीकरण : मुख्यमंत्री

Posted by - April 29, 2025 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने कहा कि राज्य सरकार विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करने के…