'Centre of Excellence for Flowers

अयोध्या में बनेगा प्रदेश का पहला ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्लावर’

0 0

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में फूलों की खेती को नई ऊंचाई देने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार एक महत्वाकांक्षी परियोजना शुरू करने जा रही है। पिरखौली क्षेत्र में तीन हेक्टेयर भूमि पर दो करोड़ रुपये की लागत से प्रदेश का पहला ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्लावर’ (फूल उत्कृष्टता केंद्र) (Centre of Excellence for Flowers) स्थापित किया जाएगा। यह केंद्र न सिर्फ फूल उत्पादकों के लिए तकनीकी सहायता का हब बनेगा, बल्कि श्री राम मंदिर को भी गुणवत्तापूर्ण फूलों की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करेगा।

उप निदेशक उद्यान अनूप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि यह केंद्र फूलों की आधुनिक खेती को बढ़ावा देने का प्रमुख माध्यम बनेगा। यहां किसानों को फूलों की उन्नत प्रजातियों की जानकारी, वैज्ञानिक तरीके से खेती, कीट प्रबंधन, सिंचाई प्रणाली और विपणन की पूरी ट्रेनिंग दी जाएगी। केंद्र में फूलों की कई दुर्लभ और लोकप्रिय प्रजातियां लगाई जाएंगी, जिनमें डच रोज़ और गेंदे की उच्च गुणवत्ता वाली वैरायटी शामिल होंगी। योगी सरकार कृषि और उद्यान क्षेत्र को प्राथमिकता देते हुए किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। प्रदेश में फूलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए यह पहला बड़ा कदम है। जल्द ही इस केंद्र का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसी तर्ज पर मथुरा और वाराणसी में भी ऐसे केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जिससे पूरे प्रदेश में फूल उत्पादन का नया नेटवर्क तैयार होगा।

फूलों की खेती के प्रति बढ़ेगी जागरूकता-

इस परियोजना से स्थानीय किसानों में फूलों की खेती के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। वर्तमान में कई किसान पारंपरिक फसलों पर निर्भर हैं, लेकिन इस केंद्र के माध्यम से वे फूलों की खेती अपनाकर बेहतर आय अर्जित कर सकेंगे। केंद्र न सिर्फ उत्पादन बढ़ाएगा बल्कि प्रसंस्करण, ड्राई फ्लावर और एक्सपोर्ट की संभावनाओं को भी खोलेगा। राम मंदिर में प्रतिदिन पूजा-अर्चना के लिए बड़ी मात्रा में फूलों की आवश्यकता होती है। इस केंद्र के माध्यम से स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण फूल उपलब्ध हो सकेंगे, जिससे आयात पर निर्भरता कम होगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा।

स्थानीय लोगों को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर-

केंद्र के निर्माण और संचालन से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सैकड़ों युवाओं और महिलाओं को रोजगार मिलेगा। फूल कटाई, पैकेजिंग, परिवहन और विपणन से जुड़े कार्यों में स्थानीय लोगों की भागीदारी बढ़ेगी। योगी सरकार के विजन के अनुरूप यह परियोजना आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की दिशा में एक ठोस कदम साबित होगी। उद्यान विभाग इस पूरे प्रोजेक्ट को तैयार कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि केंद्र में आधुनिक ग्रीनहाउस, ड्रिप इरिगेशन, सोलर पावर और टिश्यू कल्चर लैब जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। किसान यहां आकर सीधे विशेषज्ञों से सलाह ले सकेंगे और बेहतर बाजार मूल्य प्राप्त करने के लिए प्रशिक्षित होंगे।

पिरखौली केंद्न बनेगा जीवंत उदाहरण-

यह पहल न केवल अयोध्या बल्कि पूरे प्रदेश के कृषि परिदृश्य को बदलने वाली साबित होगी। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार कृषि विविधीकरण, किसान कल्याण और धार्मिक पर्यटन को जोड़कर समग्र विकास का मॉडल प्रस्तुत कर रही है। पिरखौली फूल केंद्र इसी मॉडल का जीवंत उदाहरण बनेगा।

Related Post

champat rai

राम मंदिर के लिए अब तक जुटाए 2500 करोड़, मुस्लिम समुदाय बढ़-चढ़कर दिया दान

Posted by - March 7, 2021 0
नई दिल्ली । राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने शनिवार को दिल्ली में मीडिया से बातचीत…
CM Yogi

किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं, हर समस्या का कराएंगे प्रभावी निस्तारण: सीएम योगी

Posted by - October 26, 2024 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जन समस्याओं के निस्तारण और पीड़ितों की…
नेट बैंकिंग के जरिये विदेश में धन ट्रांसफर करता था सलीम

नेट बैंकिंग के जरिये विदेश में धन ट्रांसफर करता था सलीम

Posted by - March 2, 2021 0
यूपी एसटीएफ द्वारा अयोध्या से गिरफ्तार किये गये नेपाली नागरिक सलीम ने खुलासा किया है कि उसके साथ के कई अन्य नेपालियों ने फर्जी दस्तावेजों के जरिये बैंक खाता खोलवाकर रुपये लेन-देन कर रहे हैं। ऐसे लोगों ने यूपी के विभिन्न शहरों में यहां की आईडी तक बनवा रखी है। सलीम से पूछताछ के बाद एसटीएफ उसके ऐसे कई नेपाली नागरिकों की तलाश कर रही है। सलीम को सोमवार को गिरफ्तार किया गया था। वह वाट्सएप कॉल के जरिए पाकिस्तान, सऊदी अरब और सूडान के नागरिकों से भी बात भी करता था। उसके पास से फर्जी आधार कार्ड और नेपाली दस्तावेज बरामद हुए थे। शाहजहांपुर में 3 स्कूली छात्राएं लापता यूपी एसटीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि सलीम की गिरफ्तारी के बाद उसके गहन पूछताछ की गयी। पूछताछ में बताया कि उसके साथ नेपाल से आये कई और साथियों ने यूपी के विभिन्न जिलों में फर्जी दस्तावेज तैयार कर विभिन्न बैंकों में खाते खुलवा रखे हैं जिनके जरिये वे लोग रुपये का ट्रांजेक्शन करते हैं। वे लोग नेट बैंकिग के जरिये विदेशों में धन ट्रांसफर कर रहे हैं। सलीम ने ऐसे अपने कई साथियों के नाम पते भी बताए हैं। सलीम से पूछताछ के बाद एसटीएफ ऐसे लोगों के बारे में पता लगाने में जुटी है। नेपाल के बांके जिले के लक्षनपुर, नेपालगंज का रहने वाले मो. सलीम खान को यूपी एसटीएफ ने कल गिरफ्तार किया था। दरअसल, एसटीएफ को काफी समय से सूचना मिल  रही थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति अयोध्या व उसके आस पास के जिलों में अलग-अलग स्थान पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अपनी पहचान को छिपाकर रह रहा है। इस सूचना पर एसटीएफ की एक टीम छानबीन में लगायी गयी थी। जांच में पता चला कि ये व्यक्ति नेपाली नागरिक सलीम खान है। उसने अपनी जन्म तिथि व अन्य पहचान छिपाकर फर्जी दस्तावेज से अपना आधार बनवाया है जिसका नम्बर 381360937629 है। उसी आधार पर उसने भारतीय मोबाइल सिम कार्ड लिया है और वर्ष-2016 में श्रावस्ती में इलाहाबाद व इण्डियन बैंक की हेमपुर ब्रांच में खाता संख्या खुलवाया है। यूपी पंचायत चुनाव में इस बार उम्मीदवारों को मिलेंगे ये चिन्ह…
E-Way Hub

यूपी के दो एक्सप्रेसवे पर 425.43 करोड़ रुपए खर्च कर ‘ई-वे हब’ बनाएगी योगी सरकार

Posted by - May 14, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को ‘उत्तम प्रदेश’ बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार राज्य को एक्सप्रेसवे प्रदेश के रूप में परिवर्तित…