युवा विजय संकल्प रैली में शिवराज ने बोली ये बात

18792 0

नई दिल्ली। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से रविवार को रामलीला मैदान में युवा विजय संकल्प महारैली में कार्यकर्ताओं एवं नेताओं की भीड़ के बीच शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष को खूब खरी-खरी सुनाई। शिवराज ने कहा कि मध्य प्रदेश में सरकार कांग्रेस की बनी है लेकिन वह लंगड़ी है। न जाने कब गिर जाए। शिवराज ने कहा, लंगड़ी सरकार तो हम भी बना लेते लेकिन अब सरकार तो बनाएंगे और वो भी बहुमत वाली सरकार।

ये भी पढ़ें :-वीएचपी अध्यक्ष का यूटर्न, कहा- राम मंदिर के लिए सब आएं साथ 

आपको बता दें शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बीजेपी मध्य प्रदेश से लोकसभा की 27 सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि, दिल्ली के कार्यकर्ता भी फिर से सभी सातों सीटें जीतने का संकल्प लें। शिवराज ने कहा कि महागठबंधन के नाम पर भ्रष्टाचारियों की भीड़ इकट्ठी हो रही है।

ये भी पढ़ें :-राफेल पर फिसली शरद यादव की जुबान,बीजेपी ने कहा थैंक्यू 

जानकारी के मुताबिक शिवराज ने कहा कि जिस कांग्रेस को पानी पी-पीकर कोसते थे कल उन्हीं के साथ मंच पर नजर आए। उन्होंने कहा कि हमारा सेनापति तय है, लेकिन सामने वालों के सेनापति का पता नहीं है। बाराती आ गए, बैंडबाजे बज रहे हैं, आतिशबाजी हो रही है, घोडी भी आ गई है लेकिन घोड़ी पर बैठेगा कौन पता ही नहीं है। बिना दूल्हे की घोड़ी कितना आगे जाएगी पता नहीं। अगर चार-छह बैठ गए तो घोड़ी दुल्हन के पास पहुंचेगी भी या नहीं किसी का कोई ठिकान नहीं है।

Related Post

प्रो.एसके सोपोरी

जेएनयू हिंसा निराशाजनक, अविश्वास के कारण ऐसी स्थितियां पैदा हुई : प्रो.एसके सोपोरी

Posted by - January 11, 2020 0
नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय जेएनयू में बीते पांच जनवरी को हुई हिंसा में जेएनयू वीसी प्रोफेसर सुधीर कुमार…
अजित पवार

अभी तक सामुदायिक स्तर पर नहीं हुआ कोरोना वायरस का प्रसार : अजित पवार

Posted by - March 29, 2020 0
मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस के सामुदायिक स्तर पर फैलने का कोई…

कांग्रेस मुख्यालय में लगी प्रियंका वाड्रा की नेमप्लेट

Posted by - February 5, 2019 0
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार यानी आज आधिकारिक तौर पर कांग्रेस महासचिव…

अनुच्छेद 370: कश्मीर को लेकर गैर-ज़िम्मेदाराना बयान देने से बचें – हुमा कुरैशी

Posted by - August 8, 2019 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने लोगों से अपील की है कि वो कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने  को लेकर…