गरीबों को आरक्षण से राजग को 10 प्रतिशत और मत मिलेंगे-पासवान

1368 0

नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने रविवार को दावा किया कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के वास्ते 10 प्रतिशत आरक्षण के कदम से भाजपा नीत राजग सरकार का मत प्रतिशत 10 प्रतिशत तक बढ़ेगा। जिससे नरेन्द्र मोदी के फिर से प्रधानमंत्री बनने का मार्ग प्रशस्त होगा।

ये भी पढ़े :-युवा विजय संकल्प रैली में शिवराज ने बोली ये बात 

आपको बता दें भाजपा के सहयोगी और लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पासवान ने कहा कि ‘‘लोकलुभावन’’ कार्यक्रमों पर दीर्घकालिक विकास नीतियों को मोदी सरकार द्वारा प्राथमिकता दिये जाने से कई बार समाज के एक वर्ग में नाराजगी हो सकती है लेकिन लोग अगले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री के ‘‘मजबूत और स्थिर’’ नेतृत्व के लिए वोट करेंगे।उन्होंने दावा किया कि राजग उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 70 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करके अपने 2014 के करिश्मे को दोहरायेगा।’’

ये भी पढ़ें :-वीएचपी अध्यक्ष का यूटर्न, कहा- राम मंदिर के लिए सब आएं साथ 

जानकारी के मुताबिक  पासवान ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिये एक साक्षात्कार में कहा, ‘चुनावों के लिए कुछ ही महीने बचे हैं। सरकार एक के बाद एक तीर चलाएगी।लोग कमजोर, अस्थिर सरकार के बजाय मजबूत और स्थिर सरकार को प्राथमिकता देंगे जिससे मोदी की जीत होगी।10 प्रतिशत कोटा हमारे वोट शेयर में 10 प्रतिशत की वृद्धि करेगा।

Related Post

आलाकमान चाहता है येदियुरप्पा का इस्तीफा, लिंगायत मठीधीशों ने कहा- हटाया तो खत्म हो जाएगी भाजपा

Posted by - July 26, 2021 0
कर्नाटक में सियासी उठापटक जारी है, ऐसा कहा जा रहा कि सोमवार को सीएम बीएस येदियुरप्पा सीएम पद से इस्तीफा…
Solar

यूपी के अन्नदाता किसान अपनी जमीन पर स्थापित कर सकेंगे सौर ऊर्जा उत्पादन केंद्र

Posted by - January 14, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अन्नदाता किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आय को बढ़ाने के प्रयास में जुटी योगी सरकार…
AK Sharma

जनता की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी: एके शर्मा

Posted by - March 9, 2026 0
लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा (AK Sharma) ने लखनऊ स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई कर प्रदेश…
UP Panchayat elections

इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले ने दी योगी सरकार को राहत, आरक्षण संबंधी याचिका खारिज

Posted by - April 2, 2021 0
लखनऊ। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पंचायत चुनाव (Panchayat Elections)  को अधिसूचना जारी हो जाने के कारण चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप…