Shivpal Yadav

शिवपाल यादव: अखिलेश ने नहीं बुलाया, सीएम ने खाने पर बुलाया, अब करूँगा…

529 0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर राजनीति माहौल गरमा गया है। राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) बीते शुक्रवार को चुनाव में अपना समर्थन मांगने के लिए लखनऊ आई थी। वहीं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav) ने आज शनिवार को द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का बड़ा ऐलान किया है। शिवपाल यादव ने आज सपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए एनडीए की उम्मीदवार को ही अपना वोट देने का ऐलान किया है।

शिवपाल ने कहा है कि सपा मुझे लगातार इग्नोर कर रही है, मुझे किसी बैठक में बुलाया नहीं जाता है लेकिन शुक्रवार को जब सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुलाया तो मैं तो मैं डिनर में गया था। उन्होंने कहा कि मैं द्रौपदी मुर्मू को ही अपना वोट दूंगा।

विरोधियों पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री और फिल्मकार गिरफ्तार

आपको बता दें कि, राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) बीते शुक्रवार को चुनाव में अपना समर्थन मांगने के लिए लखनऊ आई थी। इस मौके पर सीएम योगी ने द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में अपने सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग पर भोज रखा था। इस डिनर में बीजेपी के सहयोगी दलों के नेताओं के अलावा कई दलों के नेता शामिल हुए। वहीं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, शिवपाल सिंह यादव व कुंडा के विधायक रघुराह प्रताप सिंह भी शामिल हुए थे।

आपका PAN-Aadhaar नहीं हुआ है लिंक तो पड़ेगा 1000 जुर्माना

Related Post

Mission Shakti illuminates KGBV campus

योगी सरकार की पहल से नारी सशक्तिकरण को नया आयाम, मिशन शक्ति से आलोकित हुए केजीबीवी परिसर

Posted by - October 17, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन की दिशा में…
UPSIDA

यूपीसीडा का हरित औद्योगिक मॉडल बना मिसाल

Posted by - July 27, 2025 0
लखनऊ/कानपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPSIDA) “पर्यावरण समर्थ और उद्योग…