शिल्पा शेट्टी को नहीं मिली क्लीन चिट, दोबारा पूछताछ कर सकती है क्राइम ब्रांच

1624 0

पोर्नोग्राफी केस में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की मुश्किलें अभी कम नहीं हुई हैं। दरअसल, अब भी अभिनेत्री मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच के रडार पर हैं और उनसे आगे भी पूछताछ हो सकती है। क्राइम ब्रांच का कहना है कि मामले में अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा को गवाह बनाया जा रहा है। वहीं, आरोपी अरविंद श्रीवास्तव की भी जांच में सहयोग करने के लिए कहा गया है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक अब तक सामने आए सभी बैंक खातों की जांच के लिए फॉरेंसिक ऑडिटर्स की नियुक्ति हुई है।

बता दें कि मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा को 19 जुलाई को गिरफ़्तार किया था। राज पर अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ ऐप पर दिखाने का आरोप है। शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए बुलाया था। क्राइम ब्रांच ने कई घंटों तक राज कुंद्रा से पूछताछ के बाद उनको गिरफ्तार किया। बता दें कि फरवरी 2021 में राज कुंद्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई थी।

शरद पवार ने दिया अखिलेश का साथ, सपा के साथ गठबंधन कर लड़ेंगे यूपी 2022 विधानसभा चुनाव

पोर्न वीडियो बनाने के मामले में फंसे शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 19 जुलाई की देर रात क्राइम ब्रांच ने उन्हें गिरफ्तार किया था।

Related Post

'बागी 3' ट्रेलर जारी

‘बागी 3’ ट्रेलर जारी: आतंकियों से टाइगर श्रॉफ की हुई ‘जंग’, दिखा जबरदस्त एक्शन

Posted by - February 6, 2020 0
मुंबई। टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म ‘बागी 3’ का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज कर दिया गया है। टाइगर एक बार फिर…

बर्थडे स्पेशल: फिल्म अलादीन से अपने बॉलीवुड करियर की जैकलीन ने की थी शुरुआत

Posted by - August 11, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। 11 अगस्त यानी कि आज जैकलिन फर्नांडीस 34 साल की पूरी हो गई हैं। बर्थ-डे सेलिब्रेशन के बहाने…