Shiya Dharm guru

लखनऊ: शिया धर्मगुरु ने वसीम रिजवी पर लगाए गंभीर आरोप

904 0

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में वरिष्ठ शिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे जवाद नकवी ने वसीम रिज़वी  (Wasim Rizvi) के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान किया है। उन्होंने वसीम रिजवी (Wasim Rizvi) की गिरफ्तारी की भी मांग की है।

 

गाजियाबाद: ट्रेनिंग ले रहे इंजीनियर सहित 21 कोरोना संक्रमित

अपने विवादित बयानों से अक्सर सुर्खियों में रहने वाले शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी (Wasim Rizvi) अब पवित्र किताब कुरान पर याचिका दायर कर चौतरफा घिरते हुए नजर आ रहे हैं। वसीम रिज़वी (Wasim Rizvi) के खिलाफ देशभर के लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। वहीं मुस्लिम समाज के हर फिरके ने इस याचिका की निंदा की है। रविवार को राजधानी लखनऊ में वसीम रिज़वी के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन का आह्वान किया गया है, जिसमें सभी धर्मों के लोग जुटेंगे।

वसीम रिजवी के खिलाफ प्रदर्शन का एलान

वरिष्ठ शिया धर्मगुरु और इमामे जुमा मौलाना कल्बे जवाद नकवी ने वसीम रिज़वी (Wasim Rizvi) के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान किया है। रविवार को राजधानी लखनऊ में बड़े इमामबाड़े पर होने वाले इस प्रदर्शन में शिया और सुन्नी समुदाय के साथ सभी धर्मों के लोगों को जुड़ने की अपील की गई है।

मौलाना कल्बे जवाद ने इस प्रदर्शन को ‘तेहफुज़ ए कुरान ‘ का नाम दिया है। उन्होंने वसीम रिज़वी (Wasim Rizvi) के खिलाफ कड़ी निंदा करते हुए इस्लाम का दुश्मन करार दिया। मौलाना ने कहा कि सीबीआई जांच से बचने के लिए इस किस्म के बयान और याचिका उसके द्वारा दायर की जा रही हैं।

शिया समाज से खारिज हैं वसीम रिजवी

शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद नकवी ने कहा कि वसीम रिज़वी (Wasim Rizvi) इस्लाम और शिया समाज से खारिज है। रिज़वी (Wasim Rizvi) के खिलाफ लखनऊ के बड़े इमामबाड़े पर रविवार 14 मार्च को बड़ा प्रदर्शन होगा और सरकार से उसकी गिरफ्तारी की मांग की जाएगी। मौलाना कल्बे जवाद ने कहा कि इस विरोध प्रदर्शन में सभी उलमा शामिल हों, क्योंकि यह कुरान का मामला है और कुरान सबका है। मौलाना ने बताया कि उन्होंने इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया मौलाना खालिद रशीद, नदवा, जमात ए इस्लामी हिन्द, फिरंगी महल समेत कई उल्मा को आमन्त्रित किया है।

Related Post

दिल्ली दंगा : जांच को लेकर दिल्ली पुलिस को कोर्ट की फटकार, कहा- बेवजह सजा काट रहे लोग

Posted by - August 30, 2021 0
दिल्ली में पिछले साल हुए दंगो को लेकर दिल्ली की ही एक कोर्ट ने पुलिस जांच को लेकर अधिकारियों को…
क्रिकेट का काला दिन

क्रिकेट का काला दिन : शुभमन गिल ने अंपायर को दी गालियां, बीच मैदान पर बवाल

Posted by - January 3, 2020 0
मोहाली । रणजी ट्रॉफी के 85 साल पुराने इतिहास का शुक्रवार को ‘काला दिन’ था। ‘जेंटलमेंस गेम’ कहे जाने वाले…
CM Dhami

धामी का निर्देश, हर छह माह में हो राज्य स्तरीय सतर्कता और अनुश्रवण समिति की बैठक

Posted by - July 13, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) की अध्यक्षता में शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में अनुसूचित जनजाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम…

42 साल की हुई बीजेपी, राष्ट्र भक्ति के लिए खड़ी है पार्टी

Posted by - April 6, 2022 0
नई दिल्ली: भाजपा (BJP) “राष्ट्र भक्ति” और उसके प्रतिद्वंद्वियों के लिए “परिवार भक्ति” के लिए खड़ी है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
AK Sharma

बकरीद के त्योहार के दौरान कुर्बानी के अवशेषों का शीघ्र निस्तारण किया जाए: एके शर्मा

Posted by - June 28, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि आने वाले त्योहारों के दृष्टिगत…