Shatrughan Sinha

किसान आंदोलन के समर्थन में उतरे शत्रुघ्न सिन्हा, नहीं मनाया जन्मदिन

1728 0

मुंबई। बॉलीवुड में शॉटगन के नाम से मशहूर दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) बुधवार को 75 साल के हो गए हैं। इस मौके उनके तमाम प्रशंसकों और शुभचिंतकों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं, लेकिन सिन्हा ने इस साल बर्थडे मनाने से इनकार किया है।

इसकी जानकारी देते हुए शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha)  ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। किसान अभी आंदोलन कर रहे हैं। उनकी जायज मांगों को देखते हुए हमने किसी भी तरह का सेलिब्रेशन न करने का फैसला लिया है। इस खास दिन पर शुभकामनाएं देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद।

मोदी सरकार देशभर में लगाएगी Wi-Fi, फ्री मिलेगा इंटरनेट

बता दें कि इससे पहले शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी ने पोस्ट करते हुए लिखा था, हैप्पी बर्थडे पापा। इसके साथ ही उन्होंने पापा के साथ एक तस्वीर भी शेयर की थी। इस फोटो में शत्रुघ्न सिन्हा, सोनाक्षी, लव सिन्हा, कुश सिन्हा नजर आ रहे हैं। इसके अलावा सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा भी नजर आ रही हैं। सोनाक्षी की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लव सिन्हा ने लिखा- ‘ लेकिन मैं इसमें हंस क्यों नहीं रहा।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shatrughan Sinha (@shatrughansinhaofficial)

 

इसके साथ ही उन्होंने फनी और कंफ्यूजिंग इमोजी का इस्तेमाल किया है। सोनाक्षी की इस पोस्ट पर फैन्स और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने भी शत्रुघ्न सिन्हा को जन्मदिन की बधाई दी। हुमा कुरैशी के भाई और एक्टर साकिब सलीम ने हर्ट इमोजी के साथ रिएक्ट किया है। हुमा कुरैशी ने लिखा- ‘हैप्पी बर्थडे टू द वन एंड ओनली रॉकस्टार।’

शत्रुघ्न सिन्हा इन दिनों कांग्रेस पार्टी का हिस्सा हैं। हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में उनके बेटे लव ने पटना साहिब सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा लंबे समय तक बीजेपी से जुड़े रहे थे, लेकिन 2014 के बाद से वह बगावती तेवर अपनाए हुए थे। 2019 में बीजेपी ने उन्हें लोकसभा चुनाव का टिकट नहीं दिया था और उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया था।

Related Post

ailplane

यात्री की तबियत बिगड़ने से लखनऊ आ रही फ्लाइट की करॉची एयपोर्ट पर आपात लैंडिंग

Posted by - March 3, 2021 0
शारजाह से लखनऊ आ रहे विमान की मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग मंगलवार को पाकिस्तान के कराची एयरपोर्ट पर कराई गई। ऐसा…
इलेक्टोरल बॉन्ड पर संसद में बवाल

इलेक्टोरल बॉन्ड पर संसद में बवाल, विपक्ष ने मोदी सरकार को घेरा

Posted by - November 21, 2019 0
नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र मेंगुरुवार को चौथे दिन लोकसभा में कांग्रेस ने सरकार को चुनावी चंदे वाले इलेक्टोरल…
CM Yogi

बाबा मुकुटनाथ सिद्ध मंदिर पहुंचे योगी आदित्यनाथ, विधि-विधान से किया दर्शन-पूजन

Posted by - October 28, 2024 0
कैथल। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को यहां बाबा मुकुटनाथ सिद्ध मंदिर में पूजा-अर्चना कर…
यूपी विधानसभा चुनाव 2022

BHU मुस्लिम प्रोफेसर पर माया बोलीं- प्रशासन का ढुलमुल रवैया मामले को दे रहा तूल

Posted by - November 21, 2019 0
लखनऊ। यूपी के बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में संस्कृत पढ़ाने वाले एक मुस्लिम शिक्षक फिरोज खान का लगातार विरोध हो रहा…