Shatrughan Sinha

सुशांत सिंह राजपूत मामले में शत्रुघन सिन्हा ने दिया यह जवाब

1165 0

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को दो महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है लेकिन अभी तक उनकी मौत की गुत्थी सुलझने का नाम नहीं ले रही है। मुंबई और बिहार पुलिस के बाद इस मामले की जांच अब सीबीआई और ईडी कर रही है।

जाने एक्वेरियम रखने की सही जगह, घर में होने वाले यह फ़ायदे

हालांकि अभी तक भी कुछ साफ नहीं हो पाया है। वहीं दिग्गज अभिनेता और कांग्रेस नेता शत्रुघन सिन्हा ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत को संदिग्ध बताया है।

सुशांत सिंह राजपूत और शत्रुघन सिन्हा दोनों ही बिहार के पटना के रहने वाले हैं। सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच सीबीआई के हाथों में जाने पर शत्रुघन सिन्हा का कहना है कि अब इंसाफ होना चाहिए। उन्होंने कहा, “सुशांत की मौत हृदयविदारक तो है ही साथ ही संदिग्ध भी है।

पहले हमको लगा था कि ये आत्महत्या का मामला है लेकिन जैसे जैसे बाते सामने आती गई फिर लगा कि मामला संदिग्ध है। फिर हमने भी सभी के साथ सीबीआई की मांग की। हालांकि मैं ये बात जानता भी हूं और मानता भी हूं कि सीबीआई निष्पक्ष है। ऐसे मामलो की जांच के लिए सीबीआई सबसे सही एजेंसी है।”

इसके साथ ही शत्रुघन सिन्हा ने आरुषि मर्डर केस, जिया खान मौत मामले समेत कई केस के बारे में भी बात की जिन्हें सीबीआई भी सुलझाने में नाकाम रही है।

ऐसे में सुशांत केस के बारे में बात करते हुए उन्होंने आगे कहा, “सुशांत के केस में उनके परिवार की चीख और तड़प पूरे देश में नहीं पूरे विश्व में फैल गई। ऐसे में लोगों की मांग उठी की अब तो इसकी तह तक जाना है। ऐसे में हम सभी ने इसके लिए सीबीआई जांच की मांग की।”

कंगना ने शेयर की सिर पर लगी यह चोट, जानिए इस चोट के लगने की वजह

मुंबई पुलिस की जांच पर उठे सवालों के बारे में बात करते हुए शत्रुघन सिन्हा ने कहा, “सुशांत सिंह के पिता, उनकी बहने और पूरा परिवार बहुत भले लोग हैं। उनकी तड़प जायज थी क्योंकि मामला उलझता ही जा रहा था।

मुंबई पुलिस का ट्रैक रिकॉर्ड तो बहुत ही अच्छा है लेकिन यहां मामला उलझने के साथ साथ बहुत देरी होने वाला भी रहा। इसमें हो सकता है कि सीबीआई को बहुत देरी हो। उनका परिवार ने जिस तड़प में बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार से सीबीआई जांच की मांग की वो बहुत ही सही कदम था।”

सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई मांग के लिए जहां तमाम दिग्गज सितारों और खानों ने चुप्पी साधी रही तो इस पर बात करे हुए शत्रुघन सिन्हा ने कहा, “इस मामले में आवाज उठाने वाला फिल्म इंडस्ट्री से मैं पहला शख्स था और मैरा मानना है कि जहां मामला पेइचीदा हो नाइंसाफी का हो किसी को को उसके लिए अपनी आवाज उठानी चाहिए। “

Related Post

mandana karimi

 ‘बिग बॉस 9’ कंटेस्टेंट मंदाना करीमी ने इंस्टाग्राम को किया अलविदा, जाने यह वजह        

Posted by - August 30, 2020 0
‘बिग बॉस 9’ कंटेस्टेंट मंदाना करीमी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में मंदाना करीमी ने एक…
सलमान खान

इंस्टाग्राम पर दबंग सलमान खान के फॉलोअर्स तीन करोड़ के पार, फैंस को किया सैल्यूट

Posted by - March 1, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार दबंग सलमान खान की फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी हैं। उनके चाहने वालों की लिस्ट में हर उम्र…
आयुष्मान खुराना

अब एक्शन थ्रिलर मूवी में नज़र आएंगे आयुष्मान खुराना

Posted by - March 14, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना फिल्मकार अनुभव सिन्हा की एक्शन थ्रिलर फिल्म में काम करने जा रहे हैं। आयुष्‍मान खुराना…
शाहरुख की चुप्पी पर सवाल

CAA पर शाहरुख की चुप्पी पर उठे सवाल, प्र‍ियंका चोपड़ा छात्रों के साथ हिंसा की निंदा

Posted by - December 19, 2019 0
मुंबई। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पूरे भारत में हाहाकार मचा हुआ है। इसके विरोध में अलग-अलग राज्यों के लोग…
कपिल शर्मा शो

कपिल शर्मा शो : क्या वापस आ रहे हैं सुनील ग्रोवर ? Viral वीडियो पर उठा सवाल

Posted by - August 17, 2019 0
मुम्बई। बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता सुनील ग्रोवर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने कपिल शर्मा से झगड़े…