शाहरुख़ की ज़ीरो से भिड़ना नहीं चाहते रणवीर,आगे बढ़ा दी सिंबा की रिलीज़ डेट

1205 0

मुंबई। बादशाह खान या बॉलीवुड के बाजीराव यानि रणवीर सिंह कौन है आपकी पहली पसंद? दरअसल दोनों की ही फिल्मे इसी दिसंबर में रिलीज़ होनी है।लेकिन मुश्किल ये है कि शाहरुख़ की ज़ीरो और रणवीर की सिंबा दोनों की ही रिलीज़ डेट एक ही थी। एक तरफ है रोमांस के देवता शाहरूख खान तो दूसरी तरफ है एक दबंग ऑफिसर रणवीर सिंह। आखिर किसे बड़े पर्दे पर तवज्जो देंगे आप? लेकिन हम आपको बता रहे हैं कि दर्शकों की आखिर क्या राय है। क्या है जो उनके दिल को भा रहा है। दरअसल हाल ही में एक सर्वे कराया गया जिसमेें सामने आया कि दर्शकों की पहली पसंद ज़ीरो ही है ना कि सिंबा। ये ख़बर रणवीर को बड़ा झटका दे सकती है। लेकिन ये सही है। आंकड़ों की बात करें तो 73 फीसदी लोगों ने ज़ीरो को अपनी पहली पसंद बताया तो वही 27 फीसदी लोगों ने ही सिंबा को चुना है। ऐसे में रोहित शेट्टी,करण जौहर से लेकर रणवीर सिंह की दिक्कतें बढ़ सकती हैं। दरअसल सिंबा काफी महंगी फिल्म बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि रणवीर सिंह की ये सबसे महंगी फिल्म है।

हाल ही मेें रोहित शेट्टी ने खुद कबूला था कि वो ज़ीरो के साख अपनी फिल्म को रिलीज़ नहीं करना चाहते वरना इससे सिंबा के बिज़नेस पर फर्क पड़ सकता है। लिहाज़ा दोनों ही फिल्मेंं एक हफ्ते के गैप में रिलीज़ हो रही हैं। ज़ीरो जहां 21 दिसंबर को रिलीज़ होगी तो वही सिंबा 28 दिसंबर को रिलीज़ होने जा रही है।
अब देखना यही है कि रिलीज़ डेट को आगे बढ़ने से सिम्बा की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट में कितना असर पड़ता है।

Related Post

ramprasad ki tehrvi

‘रामप्रसाद की तेरहवीं’ का देखें ट्रेलर, 1 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म

Posted by - December 19, 2020 0
मुंबई। टेलीविजन अभिनेत्री सीमा पाहवा फिल्म ‘रामप्रसाद की तेरहवीं’ (ramprasad ki tehrvi) से बतौर निर्देशक आगाज करने जा रही हैं।…
Randeep Hooda

‘इंस्पेक्टर अविनाश’ शूटिंग शुरू, इस किरदार में नजर आएंगे रणदीप हुड्डा

Posted by - January 16, 2021 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda)  वेब सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ में पुलिस अधिकारी का किरदार निभायेंगे। रणदीप हुड्डा ने…

दिशा पाटनी को इस एक्ट्रेस ने हॉटनेस में दी मात, टाइगर संग स्टू़डेंट ऑफ द ईयर 2 से कर रही हैं डेब्‍यू

Posted by - May 10, 2019 0
एंटरटेनमेंट। डेस्क टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे और तारा सुतारिया की फिल्म ‘स्टू़डेंट ऑफ द ईयर 2′ 10 मई यानी कल…