शाहरुख

शाहरुख बोले-मेरी बदकिस्मती थी कि वर्ल्ड की सबसे खूबसूरत लड़की मेरी बहन बनी

1185 0

मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय साथ में कई फिल्मों में काम कर चुके हैं, लेकिन शाहरुख को एक चीज का बड़ा मलाल है कि वह ऐश्वर्या के साथ कोई लव स्टोरी फिल्म नहीं कर पाए।

शाहरुख ने कहा कि मेरी बड़ी बदकिस्मती रही है कि मैंने ऐश्वर्या के साथ जो पहली फिल्म की उसमें हम दोनों भाई-बहन थे

बता दें कि एक अवॉर्ड फंक्शन में शाहरुख होस्ट कर रहे थे। तब उन्होंने ऐश्वर्या को सेट पर बुलाया और उनसे अपने दिल की बात कही। शाहरुख ने कहा कि मेरी बड़ी बदकिस्मती रही है कि मैंने ऐश्वर्या के साथ जो पहली फिल्म की उसमें हम दोनों भाई-बहन थे। ये बहुत ही शर्मनाक बात थी कि वर्ल्ड की सबसे खूबसूरत लड़की मेरी बहन बनी।

संघ के स्वयंसेवकों ने फ्रंटलाइन वॉरियर्स का किया सम्मान

लोग मुझसे कहते थे कि हम दोनों सच में एक जैसे दिखते हैं। मैं आज भी इस गलतफहमी में हूं कि मैं ऐश्वर्या जैसा लगता होउंगा क्योंकि मैं इनका भाई बना था। शाहरुख ने आगे कहा कि दूसरी फिल्म देवदास में हम साथ थे और सब कुछ सेट था, लेकिन पहले मैं इन्हें छोड़ गया और जब मैं वापस आया तो ये मुझे छोड़कर चली गईं।

मैं यही सोचता हूं कि कोई तो नॉर्मल फिल्म मिले, जिसमें हम ऑनस्क्रीन ऐश्वर्या प्यार कर सकें

फिर किंग खान बोले कि तीसरी फिल्म मोहब्बतें में ये भूतनी थी। मैं यही सोचता हूं कि कोई तो नॉर्मल फिल्म मिले जिसमें हम ऑनस्क्रीन प्यार कर सकें। बता दें कि शाहरुख और ऐश्वर्या अंतिम फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में साथ नजर आए थे। फिल्म में शाहरुख का कैमियो था। उन्होंने ऐश्वर्या के एक्स पति का किरदार निभाया था।

Related Post

मिर्ची म्यूजिक अवार्ड्स

अपकमिंग फीमेल वोकलिस्ट मिर्ची म्यूजिक अवार्ड्स जीतने से जिम्मेदारियां बढ़ गई है- आकांक्षा शर्मा

Posted by - February 22, 2020 0
आकांक्षा शर्मा ‘जोगी’, ‘चुड़ी चमके’ जैसे हिट और पॉपुलर गानों के लिए जानी जाती है। आकांक्षा ने हाल ही में…
sadak 2

सड़क 2 बनी सबसे कम रेटिंग वाली फिल्म, मिले काफी नेगेटिव रिस्पॉन्स

Posted by - August 31, 2020 0
महेश भट्ट द्वारा निर्देशित फिल्म सड़क 2 को क्रिटिक्स और दर्शकों से काफी नेगेटिव रिस्पॉन्स मिला है। सोशल मीडिया पर…

एक्स ब्वॉयफ्रेंड से जब हुआ सारा अली खान सामना, तो जानें कैसा था रिएक्शन

Posted by - May 14, 2019 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। सारा अली खान हाल ही में अपनी फ्रेंड अनन्या पांडे की डेब्यू फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2′ की…
बॉलीवुड आग बबूला

स्वास्थ्य कर्मियों और पुलिस पर हुए हमले से बॉलीवुड आग बबूला, यहां देखें रिएक्शन

Posted by - April 3, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर इंदौर, हैदराबाद और अहमदाबाद सहित देश के अन्य हिस्सों में चिकित्सकों और…