crime news

शाहजहांपुर की युवती को बदायूं लाकर बेचा गया

726 0
बदायूं । उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक बार फिर महिला की खरीद-फरोख्त का मामला उजागर हुआ है। इस बार शादी का झांसा देकर शाहजहांपुर (Shahjahanpur) की एक युवती को यहां लाकर 50 हजार रुपये में बेच दिया गया।

जिले में एक बार फिर महिला की खरीद-फरोख्त का मामला उजागर हुआ है।  इस बार शादी का झांसा देकर शाहजहांपुर की युवती को यहां 50 हजार रुपये में बेच दिया गया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शाहजहांपुर (Shahjahanpur) की एक महिला व पुरुष समेत युवती के खरीदार को गिरफ्तार कर लिया।

हरदोई : धर्म छिपाकर सिपाही ने महिला का किया 6 साल तक शारीरिक शोषण

घटना उसहैत थाना क्षेत्र की है। यहां के गांव गढ़िया हरदोपट्टी निवासी राजवीर ने बुधवार को एक युवती की सौदेबाजी की थी। युवती शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा क्षेत्र की बताई जा रही है। सौदेबाजी शाहजहांपुर के कटरा निवासी मंजू देवी व कृष्णपाल निवासी गांव हरनौखा थाना परौर ने की थी।

पुलिस के अनुसार

वहां दोनों ने युवती को झांसा दिया कि उसकी शादी अच्छे घर में करा देंगे। इस पर युवती उनके साथ बदायूं आ गयी। यहां उसे राजवीर पसंद नहीं आया। माहौल देखकर वह समझ गयी कि उसे बेचा गया है। इसे लेकर युवती थाने पहुंच गई और पुलिस को मामले की जानकारी दी।

पुलिस ने पूरा प्रकरण सुनने के बाद खरीदार राजवीर समेत शाहजहांपुर (Shahjahanpur) के दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। बाद में उनके खिलाफ मुकदमा कायम कर तीनों को जेल भेजा गया है।

हिरासत में महिला का बेटा

आरोपी महिला का बेटा अनूप पुलिस की हिरासत में बताया जा रहा है। अनूप ही वह शख्स है जो राजवीर से 50 हजार रुपये लेकर गया था। इसके बाद उसकी मां समेत कृष्णपाल युवती को लेकर यहां पहुंचे और राजवीर को सौंप दिया।

परिजनों को दी गई जानकारी

इंस्पेक्टर उसहैत चेतराम वर्मा ने बताया कि युवती के परिजनों को मामले की जानकारी दी गई है। फिलहाल वह पुलिस अभिरक्षा में है। मेडिकल समेत अन्य विधिक प्रक्रिया के बाद उसकी सुपुर्दगी पर फैसला होगा।

Related Post

digital health infrastructure

सीएम योगी के संकल्प से यूपी बना डिजिटल हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर का राष्ट्रीय मॉडल

Posted by - January 24, 2026 0
लखनऊ। योगी सरकार की दूरदर्शी सोच और नीतिगत फैसलों से हेल्थ डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर (हेल्थ डीपीआई) के क्षेत्र में उत्तर…
mayawati

मायावती एलान- अगर विधानसभा चुनाव में टिकट चाहिए तो पंचायत चुनाव में देने होंगे अच्छे परिणाम

Posted by - March 28, 2021 0
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी राज्य में अगले महीने होने वाले पंचायत चुनाव के साथ ही 2022 में होने वाले विधानसभा…