SHADAB

AMU छात्र शादाब ने एशिया बुक आफ रिकार्ड में भी दर्ज कराया नाम

1196 0
अलीगढ़ । अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्र मोहम्मद शादाब को एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड (Asia Book of Records) से सम्मानित किया गया है। शादाब एक एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत अमेरिका से छात्रवृत्ति मिलने पर हाई स्कूल की पढ़ाई के लिए गए थे, जिसके बाद उन्होंने अमेरिका में हाईस्कूल टॉप भी किया।

अमेरिका में पढ़ाई में अव्वल आने के बाद एएमयू के छात्र मोहम्मद शादाब का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड (Asia Book of Records) में अपना नाम दर्ज कराया है। सबसे अधिक समय तक समाज सेवा करने के लिए शादाब को यह सम्मान दिया गया है।

PM  और CM दोनों कर चुके हैं सम्मानित

इससे पहले प्रधानमंत्री ने बाल पुरस्कार सम्मान से नवाजा था। वहीं पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ बुलाकर सम्मानित किया था। शादाब को 51 हज़ार रुपये, एक टेबलेट व किताब उपहार में दी थी। शादाब ने 191 घंटे लगातार कम्युनिटी सर्विस की और भारतीय संस्कृति पर 50 से अधिक प्रस्तुति दी है। शादाब एक मोटर मकैनिक के पुत्र हैं. जो अनूपशहर रोड स्थित जमालपुर में रहते हैं।

‘बेटा-बेटी एक समान’ प्रोजेक्ट पर काम कर रहे शादाब

शादाब को पिछले साल अमेरिका की बेलफास्ट स्कूल की तरफ से 28 हज़ार डॉलर की छात्रवृत्ति मिली थी, जिसके तहत शादाब अमेरिका पढ़ाई के लिए गए थे और वहां हाई स्कूल में टॉप किया था। इसके साथ ही इंटरनेशनल स्टूडेंट ऑफ मंथ का खिताब भी हासिल किया। शादाब अब महिला सशक्तिकरण और लड़कियों की शिक्षा पर काम कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अभियान की सराहना की है। शादाब बेटा-बेटी एक समान प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।

Related Post

Chandrashekhar Upadhyay

समर अभी शेष है….

Posted by - July 22, 2021 0
नैनीताल हाईकोर्ट में मुकदमों की कार्यवाही हिंदी में शुरू कराने की अपनी मुहिम की यादों को देश के साथ साझा…
CM Dhami

सीएम धामी ने टनल में फंसे श्रमिक के परिजनों से की मुलाकात, बंधाया ढाढस

Posted by - November 26, 2023 0
चंपावत/नैनीताल। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को अपनी विधानसभा के भ्रमण के दौरान उत्तरकाशी के…
cultural groups

प्रदेश में सांस्कृतिक दलों के पंजीकरण प्रक्रिया की हुई शुरुआत

Posted by - May 13, 2025 0
सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग द्वारा राज्य सरकार की जन कल्याण कारी नीतियों एवं योजनाओं का विभागीय गीत नाट्य योजना…
Pushkar Singh Dhami

पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री से पार्लियामेंट हाउस में की शिष्टाचार भेंट

Posted by - April 5, 2022 0
देहरादून/नई दिल्ली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit…