SHABNAM

बावनखेड़ी हत्याकांड: नहीं आई शबनम की फांसी की तारीख

1528 0

अमरोहा। बावनखेड़ी हत्या कांड की आरोपी शबनम (Shabnam) की फांसी एक बार फिर फिलहाल के लिए टल गई है। जनपद न्यायालय ने सुनवाई के दौरान अभियोजन से आरोपी शबनम का ब्योरा मांगा था। इस पर शबनम (Shabnam) के अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि राज्यपाल को पुनः दया याचिका भेजी गई है। इस वजह से फिलहाल शबनम (Shabnam) की फांसी की तारीख तय नहीं हो पाई है।

बावनखेड़ी हत्याकांड: अमरोहा सेशन कोर्ट में शबनम के डेथ वारंट पर आज होगी सुनवाई

शासकीय अधिवक्ता महावीर सिंह ने बताया कि रामपुर जेल प्रशासन ने बताया है कि शबनम (Shabnam) ने राष्ट्रपति महोदय के नाम दया याचिका दूसरी बार उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के माध्यम से भेजा है। अभी इस दया याचिका पर फैसला लंबित है, इस वजह से कोर्ट ने फांसी फिलहाल के लिए टाल दी है।

पहले हो भी हो चुकी है दया याचिका खारिज

जिले के बामनखेड़ी हत्याकांड में शबनम  (Shabnam) की दया याचिका राष्ट्रपति द्वारा खारिज कर दी गई थी। इसके बाद आज अमरोहा सेशन कोर्ट शबनम की सुनवाई करेगा। सुनवाई के बाद शबनम को कब फांसी होगी। इसकी रिपोर्ट रामपुर मथुरा जेल को भेजी जाएगी।

अमरोहा सेशन कोर्ट में हुई सुनवाई
बता दें कि 13 साल पहले अपने प्रेमी के साथ मिलकर परिवार के साथ लोगों की बेरहमी से हत्या करने वाली शबनम (Shabnam) को फांसी की सजा सुना दी गई थी। इसके बाद शबनम (Shabnam) ने राष्ट्रपति के यहां दया याचिका दी थी। राष्ट्रपति ने शबनम की दया याचिका खारिज कर दी थी। उसके बाद मंगलवार को अमरोहा सेशन कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद फिलहाल शबनम (Shabnam) की फांसी टाल दी गई है। शबनम  (Shabnam) रामपुर जेल में बंद है।

Related Post

CM Yogi

पेशेंट और अटेंडेंट के प्रति पेशेंस का भी भाव रखें डॉक्टर : योगी

Posted by - August 3, 2024 0
गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने विपरीत परिस्थितियों में भी अथक परिश्रम के साथ मरीजों की सेवा करने के…

प्रियंका गांधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कई धाराओं के उल्लंघन का आरोप

Posted by - October 5, 2021 0
सीतापुर। यूपी के सीतापुर में बीते 36 घंटों से हाउस अरेस्ट में मौजूद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को पुलिस ने…
cm yogi

किसानों व श्रमिकों के कल्याण के लिए समर्पित था चौधरी चरण सिंह का जीवनः सीएम योगी

Posted by - May 29, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि देश के महान नेता, पूर्व प्रधानमंत्री व उत्तर प्रदेश के पूर्व…