WEST BBANGAL BOMB

पश्चिम बंगाल : बम विस्फोट में भाजपा के छह कार्यकर्ता घायल

858 0

कोलकाता।  पश्चिम बंगाल (West Bengal) के गोसाब में एक बम विस्फोट में कम से कम छह लोग घायल हो गए हैं। ये सभी भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक हैं।

बंगाल चुनाव से पहले TMC के पूर्व सांसद दिनेश त्रिवेदी भाजपा में शामिल हुए

पश्चिम बंगाल (West Bengal) के दक्षिण 24 परगना जिले में एक बम विस्फोट में कम से कम छह लोग उस समय घायल हो गये जब वे कथित रूप से बम बना रहे थे। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना गोसाबा इलाके में एक घर में शुक्रवार रात हुयी।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि वे एक राजनीतिक दल से जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि उनका एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घायलों के परिजनों ने दावा किया कि सभी छह घायल भारतीय जनता पार्टी के समर्थक हैं और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उन पर उस समय हमला किया जब वे लोग एक विवाह समारोह से लौट रहे थे।

अधिकारी ने बताया कि हम उनके परिजनों के दावे से अवगत हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि वे लोग बम बना रहे थे जब विस्फोट हुआ। हम मामले की जांच कर रहे हैं और स्थानीय लोगों के साथ बातचीत कर रहे हैं।

गौरतलब है कि बंगाल में विधानसभा चुनाव आठ चरणों में होगा, नतीजे 2 मई को आएंगे।

Related Post

CM Yogi rewarded the winners of the MLA sports competition.

स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर को लगातार सुदृढ़ कर रही है सरकार : योगी

Posted by - December 29, 2025 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा है…
Narayan Singh Suman

पूर्व मंत्री नारायण सिंह सुमन का कोरोना से निधन, पत्नी और बेटी की हो चुकी मौत

Posted by - April 23, 2021 0
आगरा । सपा के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व कैबिनेट मंत्री रामजी लाल सुमन के छोटे भाई व प्रदेश सरकार के…
AK Sharma

विद्युत आपूर्ति के सापेक्ष ही राजस्व वसूली के लिए प्रयास किया जाए: एके शर्मा

Posted by - July 9, 2024 0
लखनऊ। प्रदेश के सभी क्षेत्रों को निर्धारित शिड्यूल के अनुरूप निर्वाध विद्युत आपूर्ति दी जाय, जहां कहीं पर भी अतिरिक्त…
अलका लांबा

सबरीमाला मामले पर अलका लांबा बोलीं- धर्म के ठेकेदारों हम से दूर रहो

Posted by - November 14, 2019 0
नई दिल्ली। सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के विषय में फैसले को लेकर दिल्ली कांग्रेस की नेता अलका लांबा…
data center

उत्तर भारत के पहले  डेटा सेंटर का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

Posted by - October 31, 2022 0
नोएडा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार काे उत्तर भारत के पहले हाइपरस्केल डेटा सेंटर (Hyperscale…