Kushinagar Fast Track Court

नाबालिग से रेप के आरोपी को सात साल की सजा, 11 साल बाद आया फैसला

732 0

कुशीनगर । फास्ट ट्रैक कोर्ट के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने नाबालिग के अपहरण व रेप के अभियुक्त को दोषी पाए जाने पर सात साल के सश्रम कारावास व 40 हजार के अर्थदंड से दंडित किया है। मामला कसया थाने से संबंधित है।

UP समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव पर बदसलूकी का आरोप

कसया थानाक्षेत्र के एक मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने नाबालिग के अपहरण व रेप के अभियुक्त को दोषी पाए जाने पर सात साल के सश्रम कारावास की सजा दी है। साथ ही कोर्ट ने 40 हजार के अर्थदंड से दंडित भी किया है।

जानें क्या था पूरा मामला

कसया थाने में 2010 में पीड़ित नाबालिग के पिता की तहरीर पर केस दर्ज करते हुए उसकी नाबालिग बेटी को भैसही निवासी गब्बू उर्फ अभिषेक के यहां से एक माह बाद बरामद किया गया था। अभियुक्त पर आरोप था कि नाबालिग को बहला फुसला कर अपहरण कर ले गया था, जहां से पुलिस ने एक महीने के बाद लड़की को बरामद कर लिया।  गब्बू को गिरफ्तार किया गया। लड़की ने मजिस्ट्रेटी बयान में बताया कि गब्बू उसे धमका कर सहारनपुर ले जाकर वहां एक कमरे में रखा और दुष्कर्म किया। पुलिस ने अपहरण और रेप के इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। अदालत ने दोनों पक्षों के जिरह और बयानों तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर गब्बू उर्फ अभिषेक को नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म का दोषी पाया।

अदालत ने दिए आदेश

न्यायाधीश श्याम मोहन जायसवाल ने अपहरण का दोषी पाए जाने पर गब्बू उर्फ अभिषेक को तीन व पांच साल की सजा व 15 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। दुष्कर्म का दोषी पाए जाने पर सात साल के सश्रम कारावास व 25 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। अदालत ने आदेश दिया है कि तीनों सजाएं एक साथ चलेंगी। अदा किए गए अर्थदंड में से 30 हजार रुपये पीड़िता को दिए जाएंगे। पूर्व में जेल बिताया समय भी सजा में समायोजित किया जाएगा।

Related Post

DRDO

लखनऊ में DRDO के IR डिटेक्शन टेक्नोलॉजी केंद्र की होगी स्थापना

Posted by - July 22, 2025 0
उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लखनऊ नोड में सरोजनीनगर तहसील के भटगांव में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO)…
Home Guards

निर्वाचन ड्यूटी पर जाने वाले होमगार्ड्स स्वयंसेवकों को किया जाएगा अग्रिम भुगतान

Posted by - April 19, 2024 0
लखनऊ । लोकसभा चुनावों की तैयारियों के साथ ही उत्तर प्रदेश शासन मतदान से जुड़े कर्मियों का भी पूरा ध्यान रख…
AK Sharma

एके शर्मा ने उदयपुर में आयोजित नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रियों के सम्मेलन में किया प्रतिभाग

Posted by - October 14, 2022 0
लखनऊ। देश में ऊर्जा जरूरतों को भविष्य में पूरा करने, वर्तमान विद्युत व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण, तथा आधारभूत संरचना पर बेहतर…
Tent City

अयोध्या : 25 हजार श्रद्धालुओं के रुकने के लिए तैयार हो रही टेंट सिटी

Posted by - January 25, 2024 0
अयोध्या । श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा बाद दर्शनार्थियों की आने वाली अपार संख्या के लिए योगी सरकार का बड़ा प्लान मूर्त रूप…