सेंसेक्स 40 हजार से नीचे फिसला

बजट 2020 से निराश सेंसेक्स 40 हजार से नीचे फिसला, निफ्टी भी 300 अंक टूटा

894 0

मुंबई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का दूसरा बजट शेयर बाजार उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है। आम बजट 2020-21 से निराश शेयर बाजार ने शनिवार को भारी गोता लगाया है।

बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 988 अंक टूटकर 40,000 अंक के स्तर से नीचे आ गया

इससे बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 988 अंक टूटकर 40,000 अंक के स्तर से नीचे आ गया है। बाजार जानकारों ने कहा कि निवेशकों को उम्मीद थी कि सरकार सुस्त पड़ती अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए कदम उठाएगी। बजट को लेकर उनकी उम्मीदें काफी ऊंची थीं, लेकिन बजट उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में एक समय 1275 अंक टूट गया था। अंत में यह पिछले बंद के मुकाबले 987.96 अंक या 2.42 फीसदी के नुकसान से 39,735.53 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 40,905.78 से 39,631.24 अंक के दायरे में घटता बढ़ता रहा।

पीएम मोदी बोले- बजट 2020 अर्थव्यवस्था की नींव को मजबूत करने का करेगा काम

सेंसेक्स की कंपनियों में आईटीसी में सबसे अधिक 6.97 फीसदी की गिरावट आई

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 300.25 अंक या 2.51 फीसदी टूटकर 11,661.85 अंक पर आ गया। 2019 में बजट के दिन निफ्टी 11,811.15 अंक पर बंद हुआ था। सेंसेक्स की कंपनियों में आईटीसी में सबसे अधिक 6.97 फीसदी की गिरावट आई। एलएंडटी, एचडीएफसी, एसबीआई, ओएनजीसी, आईसीआईसीआई बैंक और इंडसइंड बैंक के शेयर भी नीचे आए।

बजट में चालू वित्त वर्ष में राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को भी बढ़ाकर 3.8 फीसदी किया

वहीं दूसरी ओर टीसीएस का शेयर 4.13 फीसदी चढ़ गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले इंडिया, टेक महिंद्रा और इन्फोसिस के शेयरों में भी तेजी दर्ज की गई। वित्त मंत्री सीतारमण ने 2020-21 का बजट पेश करते हुए कंपनियों से डिविडेंड डि (डीडीटी) हटाने का प्रस्ताव किया है। अब इसका बोझ डिविडेंड पाने वालों पर पड़ेगा। बजट में चालू वित्त वर्ष में राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को भी बढ़ाकर 3.8 फीसदी किया गया है। पहले इसके 3.3 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया था।

एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज के प्रबंध निदेशक कृष्ण कुमार कारवा ने कहा कि लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन (एलटीसीजी) टैक्स पर कोई राहत नहीं मिलने और क्षेत्र के लिए किसी बड़े प्रोत्साहन के अभाव में निवेशक निराश हैं।

Related Post

rahul_gandhi

पूर्व MP जॉयस जॉर्ज की अभद्र टिप्पणी, कहा- राहुल गांधी अविवाहित, इसलिए जाते हैं गर्ल्स कॉलेज

Posted by - March 30, 2021 0
 तिरुवनंतपुरम। देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। इनके बीच नेताओं की बयानबाजी लगातार विवाद का मसला…
Riddhima Pandey

हरिद्वार की बेटी रिद्धिमा पांडेय ने रचा इतिहास, ‘वूमेन ऑफ 2020’ सूची में शामिल

Posted by - November 25, 2020 0
हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की 13 साल की रिद्धिमा पांडेय (Riddhima Pandey)  ने एक बार फिर विश्व पटल पर…
CM Dhami inaugurated the exhibition organized under the Seva Pakhwada

सीएम धामी ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित प्रदर्शनी का किया अवलोकन

Posted by - September 19, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत शुक्रवार को नगर निगम देहरादून द्वारा आयोजित प्रदर्शनी…
PM MODI

PM मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को दी श्रद्धांजलि

Posted by - March 23, 2021 0
नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi)  ने मंगलवार को ट्वीट कर स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को…