Sensex falls

1700 अंकों से ज्यादा फिसला सेंसेक्स और निवेशकों के डूब गए 8.70 लाख करोड़ रुपये

810 0

नई दिल्ली। एक दिन में निवेशकों के 8.68 लाख करोड़ रुपए एक दिन में डूब गए। कोरोना की स्पीड को देखते हुए निवेशकों का भरोसा फिर से डगमगा गया है।

आज शेयर बाजार में पिछले छह सप्ताह की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। 30 शेयरों का इंडेक्स सेंसेक्स 1708 अंकों की गिरावट के साथ 47883 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स का एकमात्र शेयर डॉ रेड्डी (4.83 फीसदी) तेजी के साथ बंद हुआ नहीं तो 29 शेयर लाल निशान में बंद हुए हैं। इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस और स्टेट बैंक में सबसे ज्यादा ( 7 फीसदी से भी अधिक) की गिरावट दर्ज की गई है। 50 शेयरों का इंडेक्स निफ्टी आज 524 अंकों की गिरावट के साथ 14310 के स्तर पर बंद हुआ।

बाजार में आई गिरावट के कारण BSE लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप घटकर 200.95 लाख करोड़ रुपए रह गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में यह 209.63 लाख करोड़ रुपए था। इस तरह एक दिन में निवेशकों के 8.68 लाख करोड़ रुपए एक दिन में डूब गए. कोरोना की स्पीड को देखते हुए निवेशकों का भरोसा फिर से डगमगा गया है जिसके कारण वे शेयर बाजार से पैसा निकालने लगे हैं। टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। NIFTY PSU BANK इंडेक्स में 9.26 फीसदी की गिरावट आई है। इंडियन बैंक, कैनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों में 10 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है।

Related Post

Rajnath Singh

अग्निपथ योजना में कुछ दिनों में शुरू होगी भर्ती, बढ़ाई गई उम्र: राजनाथ सिंह

Posted by - June 17, 2022 0
श्रीनगर: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने आज नई सैन्य भर्ती ‘अग्निपथ’ योजना (Agneepath scheme) को मंजूरी देने के…
Karnataka

कल से दो दिवसीय कर्नाटक दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी

Posted by - June 19, 2022 0
नई दिल्ली: मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की अगुवाई सहित कई कार्यक्रमों…
CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री साय ने कोरबा को 625.28 करोड़ से अधिक की दी विकास कार्यों की सौगात

Posted by - December 12, 2024 0
कोरबा। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev) आज गुरुवार काे कोरबा के सीएसईबी फुटबॉल मैदान में आयोजित विकास कार्यो…