CM YOGI

UP में धारा 144 लागू, चुनाव प्रचार में 5 से ज्यादा लोग इकट्ठा होने पर होगी कार्रवाई

1042 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए यूपी सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की गई है। यूपी में अब किसी भी सभा में 5 से ज्यादा लोगों की भीड़ जमा होने पर पाबंदी लगा दी गई है। यह फैसला त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए लिया गया है। वहीं जो लोग कोरोनावायरस के नियमों का उल्लंघन करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने सभी जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को नए नियमों की सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। यूपी सरकार के गृह विभाग की तरफ से नई गाइडलाइन जारी की गई है। इसके मुताबिक सभा में 5 से ज्यादा लोगों की भीड़ जमा होने पर पाबंदी लगा दी गई है। यह फैसला त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए लिया गया है।

एक जगह पर 5 लोगों से ज्यादा की संख्या पर लगी पाबंदी

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन का दौर शुरू हो चुका है। ऐसे में बढ़ते हुए कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने एक पत्र सभी जनपद के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को भेजा है, जिसमें अब सार्वजनिक सभा हेतु 5 से अधिक व्यक्तियों की भीड़ इकट्ठा होने पर पाबंदी लगाई गई है। सभी जनपदों में धारा 144 (Section 144 Implemented in UP) लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

सार्वजनिक कार्यक्रमों में 100 से ज्यादा की भीड़ पर रोक

पंचायत चुनाव में प्रचार प्रसार के लिए होने वाले सार्वजनिक जनसभा में 5 से अधिक व्यक्तियों की भीड़ इकट्ठा न हो और सार्वजनिक कार्यक्रमों में 100 से ज्यादा लोगों की भीड़ पर भी रोक लगा दी गई है। इसके लिए सोमवार को शासनादेश जारी किया गया है और इस शासनादेश का सभी जनपद के जिलाधिकारी और पुलिस अधिकारियों से सख्ती से पालन कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Related Post

किसान का कलेक्टर को खत, लिखा- गांजा उगाने की परमिशन दें, फसलों से नहीं चल रहा घर

Posted by - August 27, 2021 0
कोरोना संकट के बीच महाराष्ट्र से एक अजीबोगरीब खबर सामने आई है जहां एक किसान ने सोलापुर कलेक्टर से गांजा…
CM Yogi

डबल इंजन सरकार 25 करोड़ जनता को परिवार मानकर योजनाओं का लाभ पहुंचा रही: सीएम

Posted by - March 16, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को प्रधानमंत्री आवास योजना – शहरी 2.0 के अंतर्गत 90,000 लाभार्थियों के…

बापू की पुण्यतिथि पर राहुल, मोदी सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Posted by - January 30, 2019 0
नई दिल्ली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 71 वीं पुण्यतिथि के मौके पर बुधवार को राष्ट्र ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।…

पेगासस: कुछ छिपाने को नहीं तो इजरायल पीएम को खत लिखें मोदी- सुब्रमण्यम स्वामी

Posted by - July 21, 2021 0
भारत में पेगासस सॉफ्टवेयर के जरिए विपक्षी नेताओं, पत्रकारों और मोदी सरकार के मंत्रीयों की फोन टैपिंग का खुलासा करने…