ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवराज सिंह चौहान की तुलना कंस मामा और शकुनि मामा से की

1307 0

इंदौर/मंदसौर। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार में कांग्रेस और भाजपा ने कमर कस ली है,आरोपों और प्रत्यारोपों का दौर भी चल रहा है.ऐसे में पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया।उन्होंने कहा- “भाजपा हिंदू संस्कृति की बात करती है। मैं बताना चाहता हूं कि हिंदू संस्कृति में मामाओं का बहुत ही खराब इतिहास रहा है।साथ ही उन्होंने आगे कहा, “मामाओं की बात आती है, तो सबसे पहले कंस मामा याद आते हैं, ये वही कंस मामा थे, जिन्हाेंने अपने भांजे-भांजियों की हत्या की। इसके बाद शकुनि मामा, जिनके कारण पूरा कौरव साम्राज्य नष्ट हो गया। अब हैं शिवराज मामा, जो प्रदेश के भांजे-भांजियों से खिलवाड़ कर रहे हैं।” मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान मामा के नाम से भी जाने जाते हैं।साथ ही सिंधिया ने एक और विवादस्पद बयांन दे दिया उन्होंने कहा कि आज समय आ गया है भाजपा को निर्वत्र कर के भेजना होगा।” जिसके लिए भाजपा ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा की राहुल की पूरी टीम को अपने शब्दों पर कोई पकड़ नहीं है

सिंधिया यहीं नहीं रुके बल्कि उन्होंने आगे कहा कि,”हमारे मुख्यमंत्री खुद को किसान पुत्र बताते हैं, लेकिन उनके राज में किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए सात-सात दिन मंडियों में गुजारने पड़ते हैं। सात दिन बाद वे अपनी उपज बेच पाते हैं और फिर उसका भुगतान होने में छह महीने लग जाते हैं।
“सरकार भावांतर योजना की बात करती है। उनकी भावांतर योजना छूमंतर हो गई। राज्य में अगर कांग्रेस की सरकार आई तो 10 दिन में किसानों का कर्ज माफ होगा। किसानों को बस एक बटन दबाना है और उनका दो लाख रुपए तक का कर्ज माफ हो जाएगा।”

लोगो को लुभावने वादे तो सभी कर देते हैं लेकिन सच्चाई तो चुनावी नतीजे आने के बाद और सरकार बनने के बाद ही पता चलता है.

Related Post

​​​​​​​BJP मंंत्री की नागरिकता के बाद उनकी शैक्षिक योग्यता पर उठे सवाल, वेबसाइट से गायब हुई डिग्री

Posted by - August 2, 2021 0
केंद्र सरकार द्वारा पिछले दिनों मंत्रिमंडल विस्तार में कूच बिहार से भाजपा सांसद नीशिथ प्रमाणिक को बतौर गृह राज्य मंत्री…
CM Yogi

छेड़ने वाले को भारत छोड़ता नहीं…, पहलगाम हमले पर सीएम योगी का कडा संदेश

Posted by - April 26, 2025 0
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) लखीमपुर में भाषण देते हुए पहलगाम आतंकी हमले को लेकर…
CM Yogi

कार्यक्रम में पार्किंग, पेयजल, स्वच्छता और यूरिनल जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंः मुख्यमंत्री

Posted by - May 28, 2025 0
कानपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मई को कानपुर दौरे पर आएंगे, जहां वे हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का…
CM Yogi

राजस्थान सरकार ने रामनवमी पर कर्फ्यू लगाया, यूपी में कांवड़ यात्रा पर तिनका तक नहीं हिलताः सीएम योगी

Posted by - November 20, 2023 0
जयपुर ग्रामीण/दौसा/अलवर/भरतपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM  Yogi) की राजस्थान के चुनावी समर में निरंतर ताबड़तोड़ रैली हो…

पेगासस जासूसी पर कई देशों में बैठी जांच, कांग्रेस- यहां तो खबर दिखाने वालों पर छापे पड़ रहे

Posted by - July 24, 2021 0
भारत सहित दुनिया के कई देशों में पेगासस सॉफ्टवेयर के जरिए वीआईपी की जासूसी की खबरों ने तहलका मचा दिया…