स्कूली छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

595 0

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूँ जनपद में मतदान के प्रति लोग अधिक से अधिक जागरूक हो और किसी भी व्यक्ति का नाम वोटर लिस्ट में न छूटे इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इसी कड़ी में शुक्रवार को भी स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली (Voter Awareness Rally) निकालकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया ताकि लोग अधिक से अधिक संख्या में मतदान के प्रति जागरूक हों।

उल्लेखनीय है कि निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं की संख्या बढ़ाने व किसी भी कोई भी व्यक्ति का नाम वोटर लिस्ट में न छूटे इसके लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसी कड़ी में बदायूँ जनपद में जिलाधिकारी दीपा रंजन के नेतृत्व में जिला प्रशासन निरन्तर प्रयास कर रहा है कि वोटिंग प्रतिशत में निरन्तर वृद्धि हो। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा स्कूलों में भी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इसी कड़ी में शुक्रवार को पार्वती आर्य कन्या सँस्कृत इंटर कॉलेज की छात्राओं को मतदाता जागरूकता दिवस के अंतर्गत शपथ दिलाई गई । मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान जुलूस निकालकर लोगो को जागरूक किया गया ताकि लोग अधिक से अधिक संख्या में मतदान के प्रति जागरूक हो ।

जिला प्रशासन द्वारा यह भी पूरी तरह से प्रयास किया जा रहा है कि जिले में कोई भी व्यक्ति ऐसा न बचे जिसका नाम वोटर लिस्ट में न हो और यह भी प्रयास किया जा रहा है कि यदि किसी व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है इसके बाद भी उसका नाम लिस्ट में मौजूद है तो उस नाम को लिस्ट से हटा दिया जाए।

Related Post

CM

अस्‍पतालों में जारी अलर्ट, सीएम ने कोविड नियमों के सख्‍ती से अनुपालन के दिए निर्देश

Posted by - April 23, 2022 0
लखनऊ: स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की ओर से प्रदेश भर में कोरोना संक्रमण (Corona infection) को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया…
ak sharma

शहरों को स्वच्छ रखना केवल एक कार्य नहीं, बल्कि एक सेवा और संकल्प: एके शर्मा

Posted by - October 2, 2025 0
लखनऊ: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर नगर विकास एवं ऊर्जा…

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन, पिछले दो महीने से तबियत थी खराब

Posted by - August 21, 2021 0
उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम कल्याण सिंह का शनिवार शाम निधन हो गया हैं। बता दें कि कल्याण सिंह की…