SC ईडी को फटकारा

SC ईडी को फटकारा, कहा आप शिवकुमार मामले में चिदंबरम की दलील कॉपी-पेस्ट की

868 0

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक कांग्रेस के पूर्व मंत्री डीके शिवकुमार को नोटिस जारी की है। ये नोटिस उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की अपील पर जारी किया है। ईडी ने दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा मनी लांड्रिंग मामले में उनके जमानत को चुनौती दी है। हालांकि अदालत ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उसने कोई नोटिस जारी नहीं किया है।

सुनवाई के दौरान जस्टिस नरीमन ने ईडी को फटकार लगाई। जस्टिस नरीमन ने ईडी से कहा कि अपने अधिकारियों से अदालत के फैसले पढ़ने को कहें। हमारे फैसलों को हल्के में नहीं लिया जा सकता। आप शिवकुमार के मामले में पी चिदंबरम की दलील पेश कर रहे हैं जो कॉपी-पेस्ट है। इसमें कुछ भी बदलाव नहीं किया गया है।

भारत और चीनी सेना के सूझबूझ से वास्तविक नियंत्रण रेखा पर शांति कायम : राजनाथ 

बता दें कि 23 अक्टूबर को दिल्ली उच्च अदालत ने 25 लाख रुपये के निजी मुचलके पर शिवकुमार को मनी लांड्रिंग मामले में जमानत दी थी। शिवकुमार 25 अक्टूबर तक प्रवर्तन निदेशालय की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद थे। इससे पहले ट्रायल कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया था।

शिवकुमार ने 30 सितंबर को जमानत के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। उनकी याचिका पर अदालत ने ईडी को नोटिस जारी किया था। ईडी ने मनी लांड्रिंग मामले में शिवकुमार को चार सितंबर को गिरफ्तार किया था। इससे पहले दिल्ली की अदालत ने शिवकुमार की नियमित जमानत याचिका को भी खारिज कर दिया था।

Related Post

yogi met governor

मुख्यमंत्री योगी ने राज्यपाल से की मुलाकात, दी उपलब्धियों की पुस्तिका

Posted by - March 25, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Governor Anandiben) से…

TMC नेताओं पर हुए हमले के पीछे गृह मंत्री शाह, हम भाजपा की इन हरकतों से डरने वाले नहीं- ममता

Posted by - August 9, 2021 0
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गृहमंत्री अमित शाह पर बड़े आरोप लगाए हैं, उन्होंने कहा कि हम भाजपा…
Sonia Gandhi

नेशनल हेराल्ड मामला: सोनिया गांधी ने ईडी के सामने पेश होने के लिए मांगा समय

Posted by - June 22, 2022 0
नई दिल्ली: गांधी परिवार मनी-लॉन्ड्रिंग विवाद में उलझा हुआ है, इसलिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने प्रवर्तन निदेशालय…

सभी 109 विधायक 7 जनवरी को सचिवालय में वंदे मातरम गाएंगे-शिवराज सिंह चौहान

Posted by - January 2, 2019 0
भोपाल।एक तरफ जहाँ वंदे मातरम को लेकर सियासी उठापटक जारी है वहीँ मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने…