CM Yogi

शिक्षा जगत में भारत के पुरातन गौरव को पुनः स्थापित करेगा नालंदा विवि.का आधुनिक स्वरूप: योगी

300 0

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बिहार में नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) का आभार जताते हुए देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने नालंदा विश्वविद्यालय (Nalanda University) के इस आधुनिक स्वरूप को शिक्षा जगत में भारत के पुरातन गौरव को पुनः स्थापित करने वाला और भारतीय शिक्षा और संस्कृति के उद्भव का ‘अमृतकाल’ करार दिया है।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi)  ने एक्स पर की गई अपनी पोस्ट में लिखा, बिहार में नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन प्रधानमंत्री की भारत के सांस्कृतिक विरासतों के संरक्षण और शैक्षिक उन्नयन के प्रति प्रतिबद्धता का जीवंत प्रमाण है। भारत की अतुल्य मेधा, अपरिमित ज्ञान, उत्कृष्ट शिक्षा और समृद्ध संस्कृति के गौरवशाली अतीत और विरासत को संजोए नालंदा विश्वविद्यालय का यह आधुनिक स्वरूप शिक्षा जगत के मानचित्र पर भारत के पुरातन गौरव को पुनर्स्थापित करेगा। यह भारतीय शिक्षा और संस्कृति के उद्भव का ‘अमृतकाल’ है। देश वासियों को बधाई एवं आपका हार्दिक आभार प्रधानमंत्री जी।

2014 के बाद पहली बार देश की राजनीति के एजेंडे का हिस्सा बना अन्नदाता : योगी

उल्लेखनीय है कि भारत सरकार ने 17 देशों के सहयोग से राजगीर के पास नालंदा विश्वविद्यालय का नया कैंपस बनाया है। नालंदा यूनिवर्सिटी का नया कैंपस कई मायनों में खास है। इसमें परंपरा को बनाए रखते हुए छात्र-छात्राओं को अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान की गई हैं।

नालंदा विश्वविद्यालय के उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नालंदा एक पहचान है, एक सम्मान है। नालंदा एक मूल्य है, मंत्र है, गौरव है, गाथा है। नालंदा उद्घोष है इस सत्य का कि आग की लपटों में पुस्तकें भले जल जाएं, लेकिन आग की लपटें ज्ञान को नहीं मिटा सकतीं।

Related Post

मुस्लिमों और हिन्दुओं के पूर्वज एक थे, सभी भारतीय हिन्दू – मोहन भागवत

Posted by - September 7, 2021 0
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने हिन्दू और मुस्लिमों के पूर्वजों को एक बताकर सियासी बयानबाजी को…
AK Sharma

इंटरलॉकिंग, नाला निर्माण, गौशाला, पोखरा सुंदरीकरण जैसी योजनाएं देंगी मऊ को नई पहचान

Posted by - October 31, 2025 0
लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने अपने मऊ प्रवास के दौरान आज जूनियर हाईस्कूल मझवारा…
More than 6,000 workers from UP are completely safe in Israel.

इजराइल में यूपी के 6 हजार से ज्यादा श्रमिक पूरी तरह सुरक्षित, योगी सरकार सतर्क मोड में

Posted by - March 1, 2026 0
लखनऊ। मध्य एशिया में मौजूदा तनावपूर्ण हालात के बीच इजराइल में कार्यरत उत्तर प्रदेश के 6,004 निर्माण श्रमिकों की सुरक्षा…
PM Modi inaugurates Ayodhya Dham Junction

पीएम मोदी ने अयोध्या धाम जंक्शन का किया उद्घाटन, 8 ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

Posted by - December 30, 2023 0
अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) शनिवार सुबह प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने रोड शो के बाद…