Mission Shakti

UP : मिशन शक्ति की सवेरा योजना बनी महिलाओं का सहारा

833 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई कदम उठा रही है। मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की आपातकालीन सेवा डायल 112 है। इसके तहत पूरे प्रदेश में 300 महिला पीआरवी हैं। इनके माध्यम से महिलाओं को सहायता पहुंचाई जा रही है।

सीएम योगी ने कहा- ‘सेक्युलरिज्म’ शब्द भारत की परंपराओं को आगे बढ़ाने में सबसे बड़ा खतरा

उत्तर प्रदेश में मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की आपातकालीन सेवा डायल 112 है। इसके तहत पूरे प्रदेश में 300 महिला पीआरवी हैं। इनके माध्यम से महिलाओं को सहायता पहुंचाई जा रही है। 17 अक्टूबर 2020 से 28 फरवरी 2021 के बीच में 1,21,509 महिलाओं को मदद पहुंचाई गई। साल 2020 में 3,27,833 घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं को तुरंत मदद पहुंचाई गई है। प्रदेश में रात में कामकाजी महिलाओं को घर तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए महिला एस्कॉर्ट का संचालन किया जा रहा है। इसके माध्यम से 518 महिलाओं को लाभ पहुंचाया गया है। सवेरा योजना में 1,70,296 महिलाओं ने पंजीकरण कराया है।

सवेरा योजना महिलाओं के लिए बनी वरदान

प्रदेश सरकार की सवेरा योजना (Sawera Yojna) महिलाओं के लिए वरदान बनी हुई है। कोई भी महिला 112 डायल करके इस सेवा के तहत अपना पंजीकरण करा सकती है। पूरे प्रदेश में अब तक 1,70,296 महिलाओं ने अपना पंजीकरण कराया है। पंजीकरण कराने के बाद वह महिला किसी आपात स्थिति में फोन करती है, तो उसके दर्ज नाम पते के आधार पर महिला पीआरबी तत्काल मदद के लिए पहुंच जाती है। पूरे प्रदेश में 300 महिला पीआरबी संचालित हो रही हैं।

रात में महिलाओं के लिए महिला एस्कॉर्ट की शुरुआत

रात में कामकाजी महिलाओं को रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक घर सुरक्षित पहुंचाने के डायल 112 महिला एस्कॉर्ट की सुविधा शुरू की गई है। इसके तहत अब तक 518 महिलाओं ने इस सेवा का लाभ उठाया है। इस सेवा के माध्यम से महिलाओं को सम्मान के साथ सुरक्षित घर तक पहुंचाने के लिए प्रदेश की योगी सरकार ने एक सराहनीय कदम उठाया है। एडीजी असीम अरुण ने बताया कि प्रदेश सरकार की मिशन शक्ति योजना के तहत महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान दिलाने के लिए डायल 112 लगातार प्रयासरत है।

Related Post

कत्लेआम हो रहा और कुछ लोग बेशर्मी से कर रहे हैं समर्थन- तालिबान का समर्थन करने वालों पर बरसे योगी

Posted by - August 19, 2021 0
अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद उसको लेकर भारत में लगातार बयानबाजी हो रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…
CM Yogi

सीएम योगी ने पद्म पुरस्कार से सम्मानित विभूतियों और आकाशवाणी के वरिष्ठ लोक सेवा प्रसारकों को किया सम्मानित

Posted by - April 3, 2026 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने आकाशवाणी लखनऊ के 89वें स्थापना दिवस पर अनेक विभूतियों को सम्मानित किया। इन…
CM Yogi

शिक्षा जगत में भारत के पुरातन गौरव को पुनः स्थापित करेगा नालंदा विवि.का आधुनिक स्वरूप: योगी

Posted by - June 19, 2024 0
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बिहार में नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
G-20

जी-20 सम्मेलन में डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और साइबर सिक्योरिटी पर हुई चर्चा

Posted by - February 14, 2023 0
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में आयोजित हो रहे G-20 सम्मेलन में दूसरे दिन मंगलवार को डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और साइबर सिक्योरिटी…
गोडसे देशभक्त

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद आतंकी घटनाएं न के बराबर हुई : राजनाथ

Posted by - November 27, 2019 0
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में बुधवार को कहा कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के अधिकतर…