सऊदी सरकार ने लागू किये ये सख्त नियम, उल्लंघन पर लगेगा जुर्माना

823 0

रियाद। सऊदी अरब में शनिवार से सार्वजनिक व्यवहार के कई नियम लागू हो गये हैं जिनके उल्लंघन पर जुर्माना लगेगा। इनमें 19 प्रकार के उल्लंघनों पर जुर्माने का प्रावधान किया गया है। इन नियमों में रिहायशी क्षेत्रों में तेज आवाज में गाने बजाना, पालतू जानवरों के मल-मूत्र नहीं उठाने और सड़कों पर थूकने पर जुर्माना लगेगा।

उल्लंघनों की सूची में यौन व्यवहार समेत नैतिकता के विपरीत व्यवहारों को भी रखा गया है। सऊदी के आंतरिक मंत्रालय ने एक बयान में कहा, नमाज की सूचना देने या नमाज के दौरान तेज आवाज में गाने बजाना भी उल्लंघनों की सूची में शामिल है।

मंत्रालय ने कहा कि इन प्रतिबंधों पर 50 रियाल (करीब एक हजार रुपये) से लेकर तीन हजार रियाल (56 हजार रुपये) तक का जुर्माना लगेगा। इनमें से ज्यादातर व्यवहार सऊदी अरब में पहले से ही प्रतिबंधित है, लेकिन अभी तक किसी दंड का प्रावधान नहीं था और इसका निर्णय न्यायाधीश पर छोड़ दिया जाता था।

यह भी पढ़ें..सीबीआई को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बयान – ‘वह कोई भगवान नहीं’

अन्य दंडनीय अपराधों में गंदगी करना, नस्लवाद को बढ़ावा देने वाले वाक्यों या तस्वीरों वाले कपड़े पहनना, प्रतिबंधित पदार्थों का सेवन, पोनोर्ग्राफिक सामग्री रखना या देखना और नियम तोड़कर कतार में दूसरों के आगे लगना भी दंडनीय है।

यह भी पढ़ें..‘कश्मीरियों के साथ खड़े रहना जिहाद’ – इमरान खान

Related Post

Arvind Kejariwal

केजरीवाल का ऐलान दिल्ली वालों को मुफ्त लगेगी कोरोना वैक्सीन, 1.34 करोड़ डोज का ऑर्डर दिया

Posted by - April 26, 2021 0
नई दिल्ली। कोरोना और ऑक्सीजन कमी की दोहरी मार झेल रही दिल्ली के लिए राहत भरी खबर है। एक मई…

अखिलेश यादव ने कानपुर से की ‘विजय रथ यात्रा’ की शुरुआत, बीजेपी ने साधा निशाना

Posted by - October 12, 2021 0
कानपुर। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव 2022 के लिए चुनावी बिगूल कानपुर से फूंक दिया। जाजमऊ गंगा पुल…
CS Upadhyay

हिन्दी से न्याय: भारत के संविधान के अनुच्छेद 348 में बदलाव को लेकर चल रहा देशव्यापी अभियान

Posted by - September 27, 2024 0
आगरा। ‘हिन्दी से न्याय’ इस देशव्यापी-अभियान के नेतृत्व-पुरुष एवम् प्रख्यात न्यायविद् चन्द्रशेखर पण्डित भुवनेश्वर दयाल उपाध्याय (CS Upadhyay) अपने छठवें…
फिल्म ‘राधे’

रणदीप हुड्डा बोले- सलमान के कहने पर फिल्म ‘राधे’ में निगेटिव रोल किया साइन

Posted by - March 14, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा का कहना है कि उन्होंने सलमान खान के कहने पर फिल्म ‘राधे’ साइन की थी।…