मनोज तिवारी के नामांकन में शामिल सपना

लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा नेता मनोज तिवारी के नामांकन में शामिल हुईं सिंगर सपना

1025 0

नई दिल्ली। हरियाणी डांसर सपना चौधरी ने सोमवार यानी आज उत्तर पूर्वी दिल्ली से बीजेपी उम्मीदवार मनोज तिवारी के रोड शो में भाग लिया और बीजेपी उम्मीदवार को जिताने की अपील की है। बीजेपी ने मनोज तिवारी को दोबारा उत्तर पूर्वी दिल्ली की सीट से उतारा है।मनोज इस सीट से मौजूदा सांसद हैं और यहां उनका मुकाबला दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित से होगा।

ये भी पढ़ें :-अली भी हमारे, बजरंगबली भी हमारे लेकिन अनारकली नहीं चाहिए – अब्दुल्ला 

आपको बता दें मनोज तिवारी के चुनाव प्रचार में शामिल होने पर सफाई देते हुए सपना ने कहा, ‘मैं भाजपा में शामिल नहीं हुई हूं, मैं यहां इसलिए आई हूं क्योंकि मनोज तिवारी मेरे बहुत अच्छे मित्र हैं।’ इससे पहले  यूपी कांग्रेस ने दावा किया था कि सपना कांग्रेस में शामिल हो गई हैं जबिक सपना ने इस बात से इनकार कर दिया था।

ये भी पढ़ें :-जैसा बाप वैसा बेटा, अब इस पर हंसू या रोऊं – जया प्रदा 

जानकारी के मुताबिक उस समय मनोज तिवारी ने कहा था, ‘सपना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए स्पष्ट तौर पर बताया था कि न तो उन्होंने कांग्रेस जॉइन की है, और न ही वह कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगी। फिर कैसे उनकी मुलाकात की पुरानी फोटो को दिखाकर एक पार्टी कह सकती है कि उन्होंने उसे जॉइन कर लिया और उसके लिए प्रचार करेंगी या मथुरा से चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस की तरफ से ऐसी बातें आना दुखद है।

Related Post

Taapsee tweeted Anubhav Sinha's

तापसी पन्नू ने अनुभव सिन्हा के सामाजिक मुद्दो फिल्म बनाने की बात पर किया यह ट्वीट

Posted by - August 25, 2020 0
फिल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू की सोशल मीडिया पर बातचीत चल रही है और इस बातचीत को…
नववर्ष उत्सव पर संगीतमय सुन्दरकांड का पाठ

नववर्ष उत्सव पर सुन्दरकांड का पाठ एवं मनोहारी नृत्य नाटिका अर्जुन का मंचन

Posted by - December 31, 2019 0
लखनऊ। गीता परिवार के तत्वावधान में मंगलवार को 20वां प्रचलित नववर्ष उत्सव पर संगीतमय सुन्दरकांड का पाठ एवं मनोहारी नृत्य…