संसद गेट पर हरसिमरत कौर से भिड़े कांग्रेस सांसद, बोले- किसानों के नाम पर ड्रामा कर रहीं हैं

744 0

नए कृषि कानूनों के मुद्दे पर शिरोमणि अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल और कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के बीच संसद परिसर में तीखी नोकझोंक हुई।हरसिमरत कौर बादल संसद परिसर में कृषि कानूनों का विरोध करते हुए तख्ती लेकर खड़ी थीं। उसी दौरान वहां से गुजर रहे बिट्टू उनके पास पहुंच गए।  बिट्टन कहा कि आपका प्रदर्शन नकली है। जब बिल पास हुआ उस समय आपने कुछ नहीं कहा लेकिन जब किसान प्रदर्शन जोर हुआ तो आपने इस्तीफा दे दिया।

रवनीत सिंह बिट्टू के आरोप पर हरसिमरत कौर ने कहा कि मैं मंत्री नहीं थी पद से इस्तीफा दे दिया था। इस पर रवनीत बिट्टू ने कहा कि आप झूठ बोल रही हैं। हरसिमरत ने कहा- इनसे पुछिए राहुल गांधी और सोनिया गांधी कहां थे। राहुल और सोनिया के वॉकआउट की वजह से बिल पास हुए था।

रवनीत बिट्टू ने कहा कि इनका यह प्रदर्शन नकली है। इन्होंने खुद संसद से इस बिल को पारित कराया है और तब ये मंत्री थीं। उसके बाद पद से इस्तीफा दिया, जब जनता में विरोध शुरू हो गया था। उनकी इस टिप्पणी पर हरसिमरत कौर ने कहा कि मैं मंत्री नहीं थी। इस पर रवनीत बिट्टू ने कहा कि आप झूठ बोल रही हैं। हरसिमरत ने कहा कि हमने पद से इस्तीफा दे दिया था।

दिल्ली रेप केस : पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे सीएम केजरीवाल, 10 लाख की आर्थिक मदद का ऐलान

इस पर रवनीत ने कहा, ‘आपने मंत्री रहते हुए कोई विरोध नहीं किया। बिल पास हो गया और कुछ नहीं कहा। फिर घर आकर इस्तीफा दिया।’ हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि आपके भागने की वजह से ऐसा हुआ था। बादल ने कहा कि राहुल गांधी ने संसद छोड़ दी और कांग्रेस के वॉकआउट की वजह से बिल पास हुए।

Related Post

AK Sharma

सिन्थेटिक बास्केटबॉल, बालीबॉल, हैण्डबॉल कोर्ट की होगी स्थापना, एके शर्मा स्पोर्ट्स स्टेडियम का करेंगे शिलान्यास

Posted by - March 15, 2024 0
लखनऊ/मऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) कल शनिवार को मऊ जिले में स्पोर्ट्स स्टेडियम…
Neha Sharma

नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के अनुसार महिलाओं को नौ श्रेणियों में मिलेगा सम्मान

Posted by - March 14, 2023 0
लखनऊ। स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) ने नवरात्री के अवसर पर सभी नगरीय निकायों में स्वच्छता में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने…
pension

योगी सरकार में दिव्यांगजन पेंशन तीन गुना से अधिक बढ़ी, कोई भी पात्र वंचित नहीं

Posted by - February 10, 2026 0
लखनऊ। योगी सरकार ने दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण को सामाजिक न्याय की धुरी बनाते हुए पेंशन (Pension) , सहायता योजनाओं और…
Yogi government's important step towards getting rid of waterlogging

सीएम योगी का अफसरों को निर्देश- आंधी-बारिश से हुए नुकसान पर तत्परता से राहत कार्य करें अधिकारी

Posted by - May 17, 2025 0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Dhami) ने आंधी-बारिश, ओलावृष्टि के दृष्टिगत सम्बन्धित जनपदों के अधिकारियों को…