झारखंड विधानसभा भवन

झारखंड विधानसभा भवन में आग लगने की घटना सीबीआई जांच हो : सरयू राय

839 0

जमशेदपुर। झारखंड विधानसभा के नवनिर्मित भवन में आग लगने की घटना पर पूर्व मंत्री सरयू राय ने गम्भीर सवाल उठाते हुए सीबीआई जांच की मांग की है। बता दें कि सरयू राय जमशेदपुर पूर्वी से मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा भवन निर्माण में घोटाले की शिकायत आरंभ से ही आ रही थी।

छह माह पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आनन-फानन में इसका उद्घाटन कराया

राय ने कहा कि आज तक विधानसभा भवन को ठेकेदार ने सौंपा नहीं है, लेकिन छह माह पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आनन-फानन में इसका उद्घाटन कराया गया, जबकि उस समय तक तीन चौथाई निर्माण कार्य भी पूरा नहीं हुआ था। राय ने कहा कि मैंने उस समय प्रधानमंत्री को राज्य के कैबिनेट मंत्री की हैसियत से पत्र लिखा था कि वे नवनिर्मित विधानसभा भवन का उद्घाटन न करें। क्योंकि इसका न सिर्फ कार्य अधूरा है। बल्कि इसके निर्माण में अनेक अनियमितता भी बरती गई हैं।

बीजेपी सरकार की गलत नीतियों के कारण उन्होंने सबसे पहले पार्टी छोड़ी : शत्रुघ्न

इस भवन का निर्माण बिना पर्यावरणीय स्वीकृति लिए किया गया

इस भवन का निर्माण बिना पर्यावरणीय स्वीकृति लिए किया गया है। जो कि सीआईए नोटिफिकेशन 2006 के अनुसार अवैध है। एक अवैध एवं अर्द्धनिर्मित भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री से कराकर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने वस्तुतः एक अपराध किया है। उसी अपराध को छुपाने के लिए ऐसा लगता है कि विधानसभा के निर्मित भाग में आगजनी की गई, जिससे बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। इस घटना से यह पोल भी खुल गई है कि ठेकेदार द्वारा अभी तक भवन का हैंडओवर विधानसभा को नहीं किया गया। इसलिए आग लगने की घटना की सीबीआई जांच जरूरी है।

Related Post

AK Sharma

भदोही की सभी सड़कों को अगले एक सप्ताह में कराये गढ्ढ़ामुक्त: प्रभारी मंत्री

Posted by - October 7, 2024 0
भदोही। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री व भदोही जनपद के प्रभारी मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) सोमवार…
CM Dhami

विज्ञान प्रौद्योगिकी व नवाचार में अग्रणी राज्य बनेगा उत्तराखंड: सीएम धामी

Posted by - January 9, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार में उत्तराखंड को अग्रणी राज्य बनाना हमारा उद्देश्य है।…
PM Modi-mamta

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर ममता दीदी को बधाई : मोदी

Posted by - May 5, 2021 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बुधवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) को…

हैकिंग एक अपराध है, फिर चाहे यह किसी व्यक्ति ने की हो या फिर सरकार ने- असदुद्दीन ओवैसी

Posted by - July 19, 2021 0
संसद के मॉनसून सत्र की शुरुआत से पहले ही भारतीय नेताओं, पत्रकारों और कारोबारियों के फोन हैकिंग का एक बड़ा…