Rotary Rishikesh Central

निगम के स्वच्छता प्रहरी भी रियल कोराना वारियर्स हैं : अनिता ममगांई

1117 0

ऋषिकेश। कोरोना काल में रोटरी ऋषिकेश सेंट्रल (Rotary Rishikesh Central) कोरोना से जंग लड़ रहे लोगों की मदद कर रहा है। महापौर अनिता ममगांई के आग्रह पर क्लब की और से नगर निगम प्रांगण में निगम के स्वच्छता प्रहरियों को फेस शील्ड बांटे गये।

रोटरी ऋषिकेश सेंट्रल ने स्वच्छता योद्वाओं के लिए भेंट किए फेस शील्ड मास्क

सोमवार की सुबह नगर निगम प्रांगण में क्लब सदस्यों के साथ पहुंचे क्लब अध्यक्ष हितेंद्र पंवार ने महापौर से भेंटकर उन्हें 100 फेस शील्ड मास्क भेंट किए। इस अवसर पर महापौर ने क्लब सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि निगम के कोरोना योद्वाओं के लिए अपनी ड्यूटी के दौरान फेस शील्ड मास्क बेहद कारगर साबित होगा जिसका, इस्तेमाल कर वह खुद को सुरक्षित रख सकेंगे।

निक्की तम्बोली ने भाई को याद में Instagram पर शेयर किया भावुक नोट

महापौर ने कहा कि कोरोना को हराने के लिए स्वास्थ्यकर्मी व पुलिसकर्मी की भांति ही निगम के स्वच्छता प्रहरी फ्रंट लाइन पर काम कर रहे हैं। हालांकि निगम इनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रख रहा हैं, लेकिन शहर के सामाजिक संगठनों का भी दायित्व बनता है कि कोरोना को हराने में इनकी हरसंभव मदद करें।

महापौर ने कहा कि कोरोना कि यह दूसरी लहर पहले से भी खतरनाक है लेकिन इस विपरीत परिस्थितियों में भी निगम पूरे साहस और समर्पण के साथ नागरिकों को हर संभव सुविधा प्रदान करने के लिए मुस्तैदी के साथ डटा हुआ है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के कर्मचारी दिन रात नागरिकों की सेवा में लगे हुए हैं।

IPL 2021 स्थगित होने के बाद वेस्टइंडीज पहुंचे खिलाड़ियों ने शेयर की तस्वीरें

उन्होंने अन्य सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं से भी आगे आकर वैश्विक महामारी के खिलाफ लड़ी जा रही लड़ाई में प्रशासन को सहयोग करने की अपील की । इस दौरान क्लब अध्यक्ष हितेंद्र पंवार ने बताया कि मेयर द्वारा स्वच्छता प्रहरियों के लिए फेस शील्ड का आग्रह किया गया था, जिसे तुरंत पूरा कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि कोराना के खिलाफ जंग में क्लब आगे भी निगम और स्थानीय प्रशासन को पूर्ण सहयोग करता रहेगा। इस मौके पर कल्ब सचिव संजय सकलानी,  कोषाध्यक्ष विकास गर्ग ,शिवम,राजीव गावड़ी, देवव्रत अग्रवाल, संजय पंवार आदि मौजूद रहे।

Related Post

CM Vishnu Dev Sai attended Thakur Joharni program

छत्तीसगढ़ के युवा आगे बढ़ें, इसके लिए पूरे प्रदेश में नई शिक्षा नीति लागू की गई: साय

Posted by - September 14, 2025 0
रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) ने रविवार को एलान किया कि नई उद्योग…
ओडिशा में कोरोना वायरस का मरीज

ओडिशा से मिला कोरोना वायरस का पहला पॉजिटिव मामला, आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

Posted by - March 16, 2020 0
भुवनेश्वर। पूरे दुनिया में हाहाकार मचाने वाला कोरोना वायरस देश के भी कोने-कोने तक अपना दस्तक दे रहा है। इस…
Dhirendra Shastri, CM Dhami

बागेश्वर पीठाधीश्वर ने मुख्यमंत्री धामी के काम की सराहना की

Posted by - July 23, 2024 0
देहरादून। प्रदेश के विश्वविद्यालयों में हिन्दू अध्ययन केंद्र बनाने और चारधामों के नाम पर किसी अन्य मंदिर या ट्रस्ट का…
सीडीएस बिपिन रावत

सीडीएस बिपिन रावत बोले- आतंकवाद के खात्मे के लिए अमेरिकी मॉडल अब जरूरी

Posted by - January 16, 2020 0
नई दिल्ली। रायसीना डायलॉग के तीसरे दिन चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बिपिन रावत ने आतंकवाद को लेकर अपनी राय…