IPL 2021

IPL 2021 स्थगित होने के बाद वेस्टइंडीज पहुंचे खिलाड़ियों ने शेयर की तस्वीरें

940 0

एंटीगुआ। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) में कोरोना संक्रामण की दस्तक के बाद 4 मई को आईपीएल अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया था। जिसके बाद खिलाड़ियों का स्वदेश लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी बीच वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने जानकारी दी कि उनके सभी खिलाड़ी सकुशल स्वदेश पहुंच गए हैं।

क्रिकेट वेस्टइंडीज ने ट्वीट किया, ‘‘आईपीएल (IPL) के हमारे खिलाड़ी तथा टीवी प्रॉडक्शन से जुड़े कैरेबियाई सकुशल स्वदेश पहुंच गये हैं। हम उनकी सकुशल वापसी की व्यवस्था करने के लिये बीसीसीआई (BCCI) और आईपीएल (IPL) के आभारी हैं।’’

https://twitter.com/windiescricket/status/1391394911157723136

गौरतलब है कि वेस्टइंडीज के शीर्ष खिलाड़ी सीमित ओवरों के कप्तान कीरोन पोलार्ड, जैसन होल्डर, सुनील नारायण, आंद्रे रसेल, ड्वेन ब्रावो, निकोलस पूरन, शिमरोन हेटमायर और फैबियन एलेन आईपीएल (IPL 2021) का हिस्सा थे। वेस्टइंडीज के कुल नौ खिलाड़ी लीग में भाग ले रहे थे।

IPL 2009 में आज ही के दिन रोहित ने ली थी हैट्रिक

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी कोच माइकल हसी और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की तरफ से खेलने वाले न्यूजीलैंड के बल्लेबाज टिम सेफर्ट को छोड़कर सभी विदेशी खिलाड़ी भारत से रवाना हो गये हैं। ये दोनों कोरोना संक्रमित हैं।

Related Post

Savin Bansal

डीएम सविन बंसल के प्रयासों से मुख्यधारा से जुड़ने लगा सड़क पर बिखरा बचपन

Posted by - March 3, 2026 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) के संवेदनशील एवं दूरदर्शी प्रयासों से सड़क पर भटकता और भिक्षावृत्ति व बालश्रम में…
FDA raids begin on medical stores across the state

मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रतिबंधित कफ सिरप पर सख्त कार्रवाई, प्रदेशभर में मेडिकल स्टोर्स पर एफडीए की छापेमारी शुरू

Posted by - October 4, 2025 0
बच्चों की सुरक्षा और जनस्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उत्तराखंड सरकार ने प्रदेशभर में प्रतिबंधित कफ सिरप और औषधियों…
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड, बोले-पर्यटन को मिला नया आयाम

Posted by - March 29, 2026 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को इन्द्रानगर स्थित एक होटल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रेडियो…
CM Bhajanlal Sharma

सब्र करो अभी 100 दिन पूरे हुए हैं, हम धीरे-धीरे आरपीएससी की ओर बढ़ रहे: सीएम भजनलाल

Posted by - March 26, 2024 0
जयपुर। राजस्थान में लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में नामांकन का बुधवार को अंतिम दिन है। मंगलवार को हाईप्रोफाइल सीट…