संगम नगरी में नृशंस हत्या, एक कमरे में बच्चों सहित 5 का मिला शव

522 0

प्रयागराज: यूपी (UP) में अपराधियों के हौसले बुलंद है और एक बार फिर से नृशंस हत्या की घटना को अंजाम देकर इलाके को दहला दिया है। संगम नगरी (Sangam city) प्रयागराज (Pryagraj) नवाबगंज (Nawabganj) थाना क्षेत्र के खागलपुर (Khagalpur) गांव में शनिवार को एक ही परिवार के पांच लोगों की नृशंस हत्या कर दी गई है।

इस सामूहिक हत्याकांड की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि परिवार के मुखिया राहुल तिवारी का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला, जबकि 38 वर्षीय पत्नी प्रीति और 12, 8 तथा 3 साल उम्र की तीनों बेटियों का शव कमरे में खून से लथपथ पड़ा हुआ मिला है। पुलिस ने पांचों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

डीएम संजय खत्री और एसएसपी अजय कुमार पांडेय ने बताया है कि मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराया जाएगा और वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। एसएसपी अजय कुमार ने बताया है कि मामले की जांच के लिए सात टीमें गठित की गई हैं।

यह भी पढ़ें: रमज़ान के मौके पर बड़ी खबर! नमाज अदा करने के लिए लेना होगा 25 रुपये का टिकट

एसएसपी के मुताबिक इस घटना को देखर कर ऐसा लग रहा रहा है कि राहुल ने ही पत्नी और बेटियों की हत्या कर खुदकुशी कर ली है। पुलिस दूसरी थ्योरी पर भी जांच पड़ताल कर रही है कि किसी तीसरे व्यक्ति ने सभी लोगों की हत्या कर दी है।

यह भी पढ़ें: यूपी सरकार का बड़ा कदम, 35 जिलों में लागू होगा प्राकृतिक खेती मिशन

Related Post

CM Yogi

Cabinet: संपत्ति की रजिस्ट्री से पहले खतौनी और स्वामित्व दस्तावेजों की जांच अनिवार्य

Posted by - March 10, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में संपत्ति की रजिस्ट्री प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित…