Sana Khan

सना खान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री किया गुडबाय, मानवता की सेवा को बताया लक्ष्य

1805 0

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सना खान (Sana Khan) ने इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान किया है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर दी है। सना ने गुरुवार रात को इंस्टाग्राम पर लिखा कि भाइयों और बहनों, आज मैं अपनी जिंदगी के एक अहम मोड़ पर आपसे बात कर रही हूं। मैं सालों से शोबिज (फिल्म इंडस्ट्री) की जिंदगी गुजार रही हूं। इसने अर्से में मुझे हर तरह की शोहरत, इज्जत और दौलत अपने चाहने वालों की तरफ से नसीब हुई। जिस चीज के लिए मैं उनकी शुक्र गुजार हूं, लेकिन अब कुछ दिन से मुझ पर ये एहसास कब्जा जमाए हुए हैं कि इंसान के दुनिया में आने का मकसद क्या सिर्फ यह है कि वह दौलत और शोहरत कमाए?

https://twitter.com/sanaak21/status/1314253499106959360

उन्होंने आगे लिखा, क्या उस पर ये फर्ज आयद नहीं होता कि वह अपनी जिंदगी उन लोगों की खिदमत में गुजारे,जो बे-आसरा और बेसहारा हैं? क्या इंसान को ये नहीं सोचना चाहिए कि उसे किसी भी वक्त मौत आ सकती है? और मरने के बाद उसका क्या बनने वाला है? इन दो सवालों का जवाब, मैं मुद्दत से तलाश कर रही हूं। खासतौर पर इस दूसरे सवाल का जवाब कि मरने के बाद मेरा क्या बनेगा।

RBI की नीतिगत घोषणा से बाजार में दिखी तेजी, बढ़त पर बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी

अभिनेत्री आगे लिखती हैं, इस सवाल का जवाब, जब मैंने अपने मजहब में तलाश किया। तो मुझे पता चला कि दुनिया की ये जिंदगी असल में मरने के बाद की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए है। वह इससे हर सूरत में बेहतर होगी। जब बंदा अपने पैदा करने वाले के हुकुम के मुताबिक जिंदगी गुजारे और सिर्फ दौलत और शोहरत को अपना मकसद न बनाए। बल्कि गुनाह की जिंदगी से बचकर इंसानियत की खिदमत करें।

सफेद रसगुल्ला स्वाद से साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए है रामबाण औषधि

उन्होंने कहा कि अपने पैदा करने वाले के बताए हुए तरीकों पर चले। इसलिए मैं आज ये ऐलान करती हूं कि आज से मैं अपने शो-बिज की जिंदगी छोड़कर इंसानियत की खिदमत और अपने पैदा करने वाले के हुकुम पर चलने का पक्का इरादा करती हूं। तमाम बहनों और भाइयों से दरख्वास्त है कि वे अब मुझे शो-बिज के किसी काम के लिए दावत न दें। बहुत-बहुत शुक्रिया।

Related Post

पीएम ने बॉलीवुड के नामी चेहरों से की खास अपील, लोगों को वोट देने के लिए जागरूक करें

Posted by - March 13, 2019 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। देश में इस समय चुनावी रंग है और लोकसभा चुनावों का ऐलान भी हो गया है। अब पीएम…
जन अधिकार पार्टी

महाराष्ट्र LIVE: सुप्रीम कोर्ट सुनाएगा कल सुबह 10.30 बजे फैसला, हुआ बड़ा खुलासा

Posted by - November 25, 2019 0
नई दिल्ली। आज सोमवार को महाराष्ट्र की राजनीति में चल रही सियासी संघर्ष पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी हो…
चिराग पासवान

चिराग पासवान बोले- एनडीए में बेहतर तालमेल के लिए कोऑर्डिनेशन कमेटी जरूरी

Posted by - November 17, 2019 0
नई दिल्ली। लोकजन शक्ति पार्टी प्रमुख सांसद चिराग पासवान ने कहा कि एनडीए में बेहतर तालमेल के लिए संयोजक की…
cm dhami

सरकार 9 वीं से 12 वीं कक्षा के बच्चों को निःशुल्क देगी पाठ्य पुस्तकें: सीएम धामी

Posted by - November 15, 2022 0
देहरादून। उत्तराखंड में अतिथि शिक्षकों के 2300 पद और बीआरपी और सीआरपी के रिक्त 950 पद शीघ्र भरे जाएंगे। राज्य…
CM Dhami

सीएम धामी ने रोड़वेज निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

Posted by - January 3, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने खटीमा पहुंचकर खटीमा में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों एवं निर्माण कार्यो…