तालकटोरा पुलिस ने गिरफ्तार किया किशोरी को बहला-फुसला कर भगाने वाला आरोपित

 तालकटोरा पुलिस ने गिरफ्तार किया किशोरी को बहला-फुसला कर भगाने वाला आरोपित

571 0

तालकटोरा पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसला कर भगा ले जाने के आरोप में फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने किशोरी को पूर्व में सकुशल बरामद कर लिया था।
थाना प्रभारी तालकटोरा ने बताया कि बुधवार तड़के मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपित की गिर तारी के लिए न्यू टै पो स्टैण्ड के पास पहले से ही घेराबन्दी कर ली थी।

कांटों में चिप लगाने वाला जालसाज चढ़ा पुलिस के हत्थे

कुछ ही देर में मौके पर आरोपित पहुंच गया। टै पो स्टैण्ड पर भारी पुलिस बल देखकर आरोपित भागने लगा। इस पर पुलिस टीम ने आरोपित को दौड़ाकर दबोच लिया। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम ग्राम कुशहा मिश्रिख सीतापुर निवासी सोनू राठौर बताया है। आरोपित के खिलाफ तालकटोरा इलाके में रहने वाली किशोरी की मां ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया था, लेकिन आरोपित पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था। अन्य जानकारियां हांसिल कर पुलिस ने आरोपित को जेल रवाना किया है।

Related Post

UPSIDA

निवेश का नया केंद्र बनेगा आगरा, UPSIDA जल्द शुरू कर रहा आईएमसी परियोजना

Posted by - September 1, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की मंशा के अनुरूप उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPSIDA) जल्द ही आगरा…
LG

एलजी छह अक्टूबर को लॉन्च करेगा रोटेटिंग स्क्रीन वाला स्मार्टफोन ‘विंग’

Posted by - October 4, 2020 0
नई दिल्ली। एलजी (LG) इलेक्ट्रॉनिक्स  नए डुअल-स्क्रीन स्मार्टफोन द विंग को छह अक्टूबर को बिक्री के लिए दक्षिण कोरिया के…