salman

सिल्वर स्क्रीन पर सलमान फिर बनेंगे टाइगर, जानें शूटिंग शेड्यूल

1377 0

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान फिल्म ‘टाइगर’ फ्रेंचाइजी के तीसरे संस्करण की शूटिंग फरवरी 2021 में शुरू कर सकते हैं। आदित्य चोपड़ा जल्द ही टाइगर सीरीज की अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार कि ‘टाइगर 3’ की शूटिंग के लिए सलमान और कैटरीना कैफ तैयार हैं।

इस फिल्म के अगले वर्ष फरवरी में ‘टाइगर 3’ के फ्लोर पर आने की संभावना है। इसका शूटिंग शेड्यूल आठ माह का होगा। यह कई देशों की अलग-अलग लोकेशन पर यह शूट की जाएगी। हाल ही में सलमान खान और आदित्य चोपड़ा के बीच ‘टाइगर 3’ को लेकर बातचीत हुई। दोनों अपनी इस सुपरहिट फ्रेंचाइजी के तीसरे संस्करण पर काम शुरू करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति से नये भारत का मार्ग होगा प्रशस्त : रामनाथ कोविंद

बता दें कि सलमान की आगामी फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ के कुछ हिस्से की शूटिंग अभी बाकी है। ऐसे में सलमान पहले इसकी शूटिंग पूरी करेंगे। इसकी शूटिंग पूरी होने के बाद ही ‘टाइगर 3’ एवं अन्य प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे।

यदि सब कुछ सही रहा तो 2022 की ईद में टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म रिलीज कर दी जाएगी। इसके पूर्व सलमान ‘एक था टाइगर’ और ‘टाइगर जिंदा है’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं।

Related Post

kangana

कंगना ने लगाया फिल्म इंडस्ट्री पर ड्रग्स आरोप,  रवीना टंडन के साथ इन सेलेब्स ने दिया यह जवाब 

Posted by - September 2, 2020 0
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि क फिल्म इंडस्ट्री में लगभग…
CM Vishnu dev Sai

मुख्यमंत्री ने उद्योग विभाग के सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 का किया शुभारंभ

Posted by - July 2, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) ने कहा है छत्तीसगढ़ में निवेश करने वाले और उद्योग लगाने वाले उद्यमियों…