सलमान खान का खुलासा

सलमान खान का खुलासा, इस प्रोजेक्ट में नजर आएंगे सुनील ग्रोवर

886 0

मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अप्रैल के महीने में अमेरिका में एक लाइव कॉन्सर्ट की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस कॉन्सर्ट की घोषणा करते हुए सलमान ने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा कि आ रहे हैं हम अप्रैल में आप सभी के साथ करीब से मिलने। अभिनेता सुनील ग्रोवर और डेजी शाह भी सलमान संग इसमें अपनी परफॉर्मेंस देंगे।

अमेरिका और कनाडा में इस समारोह को आयोजित किया जाएगा, जिसकी शुरुआत तीन अप्रैल से होगी और समापन 12 अप्रैल को होगा। कार्यक्रम का नाम ‘अप, क्लोज एंड पर्सनल विद सलमान खान’ है।

फिल्मों में काम की बात करें, तो सलमान फिलहाल अपनी अगली एक्शन ड्रामा फिल्म ‘राधे’ की तैयारी कर रहे हैं। हाल ही में अभिनेता ने अपना चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस का सीजन 13 खत्म किया है। यह सीजन लगभग चार महीनों तक चला था, जिस वजह उनकी फिल्म ‘राधे’ की शूटिंग भी प्रभावित हुई थी। उनकी आखिरी रिलीज फिल्म दबंग 3 थी जिसे दर्शकों का द्वारा मिला जुला असर मिला।

अब देखना होगा कि सलमान खान अपनी अगली फिल्म से क्या करामात दिखा पाते हैं। सलमान के अन्य फिल्म की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता इस महीने के आखिरी में अपनी नई फिल्म का ऐलान कर सकते हैं। सलमान खान की फिल्म राधे के लिए चंद दिनों की शूटिंग और बची जिसकी वजह से वह काफी प्रेशर में हैं। उनकी दबंग 3 कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी, जिस वजह से उनके डिस्ट्रीब्यूटर और फ्रेंचाइजी खुश नहीं है। रिपोर्ट की मानें तो सलमान अगली फिल्म का ऐलान राधे की शूटिंग के बाद करना चाहते हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि उनका नया प्रोजोक्ट सूरज बडजात्या के साथ हो सकता है।

Related Post

ऑक्सीजन की आपूर्ति

राज्य सरकारें मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करें : गृह मंत्रालय

Posted by - April 6, 2020 0
नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर मेडिकल ऑक्सीजन की मांग बढ़ी है। इसकी…
उषा चौमर

मैला ढोने वाली ऊषा चौमर को मिला पद्मश्री पुरस्कार, पूरा देश कर रहा इनके कार्यों की चर्चा

Posted by - January 27, 2020 0
न्यूज डेस्क। 71वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने पद्मश्री सम्मान से नवाजे जाने वाले सभी…
टी-20 विश्वकप

टी-20 विश्वकप पर भी मंडरा रहा है खतरा , मई में स्पष्ट हो पाएगी तस्वीर

Posted by - April 16, 2020 0
मेलबोर्न। ऑस्ट्रेलिया में इस साल अक्टूबर-नवम्बर में होने वाले टी-20 विश्व कप को लेकर तस्वीर अगले महीने स्पष्ट हो पाएगी।…