Salman

धमकी भरा पत्र मिलने के बाद सलमान खान और उनके पिता की बढ़ाई सुरक्षा

647 0

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) ने सलमान खान (Salman Khan) और उनके पिता सलीम खान (Salim Khan) की सुरक्षा को और भी मजबूत कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान के पिता सलीम खान जब बीते रविवार की सुबह टहलने के लिए बाहर गए थे। तब एक बेंच पर उन्हें सलमान (Salman) के नाम से धमकी भरा लेटर मिला। सोमवार को इस मामले को संज्ञान में लेते हुए महाराष्ट्र गृह विभाग ने उनकी सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने का फैसला किया है। वहीं मुबंई पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

Salman Khan के फैंस हुए परेशान

बता दें कि हाल ही में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पंजाबी सिंगर मर्डर के बाद सलमान को धमकी भरा खत मिलने वाली खबरों से उनके फैंस परेशान हुए हैं। फैंस अपने चहेते एक्टर की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। इसके अलावा इंडस्ट्री के लोग भी शॉक्ड हैं। मामले को गंभीरता से लेते महाराष्ट्र गृह मंत्रालय ने उनकी सिक्योरिटी बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

सारा अली खान ने IIFA 2020 में लगाया देसी ग्लैमर का तड़का

सलीम खान ने पुलिस से किया संपर्क

मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 5 मई को ही इस बारे में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। अधिकारी के अनुसार, रविवार को सुबह की सैर के बाद सलीम खान बांद्रा बैंडस्टैंड में बेंच पर बैठे थे। उसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें एक पत्र दिया, जिसमें उन्हें और सलमान को जान से मारने की धमकी दी गई है। बाद में सलीम खान ने अपने सुरक्षाकर्मी की मदद से पुलिस से संपर्क किया और बांद्रा थाने में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है।

यूपी पुलिस के सिपाही के बेटे ने बेल्जियम में लहराया परचम, शूटिंग में जीता गोल्ड मेडल

Related Post

बर्थडे स्पेशल: फिल्म अलादीन से अपने बॉलीवुड करियर की जैकलीन ने की थी शुरुआत

Posted by - August 11, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। 11 अगस्त यानी कि आज जैकलिन फर्नांडीस 34 साल की पूरी हो गई हैं। बर्थ-डे सेलिब्रेशन के बहाने…

ब्रांड इम्पैक्ट्स के ‘गोल्डन ग्लोरी अवार्ड्स’ में प्रीति जिंटा और बी-टाउन की कई शीर्ष हस्तियों ने की शिरकत

Posted by - September 27, 2019 0
मुंबई। ब्रांड्स इम्पैक्ट के निदेशक, अमोल मोंगा और अंकिता सिंह ने वर्ल्ड क्वालिटी प्रमोशन काउंसिल के साथ मिलकर द गोल्डन…

लता मंगेशकर की आवाज से तुलना होने वाली महिला ने दिया अनुराधा पौडवाल को भी टक्कर

Posted by - August 27, 2019 0
लखनऊ डेस्क। लता मंगेशकर की आवाज से तुलना होने वाली रानू मंडल अब किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। यहां…