Saina Nehwal

कॉमनवेल्‍थ और एशियन गेम्‍स के ट्रायल से पहले साइना का बड़ा फैसला

609 0

नई दिल्ली: साइना नेहवाल (Saina Nehwal) के कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स (Commonwealth Games) में अपने खिताब का बचाव करने की संभावना कम दिखाई दें रही है। साइना नेहवाल ने कॉमनवेल्‍थ और एशियाई खेलों (Asian games) के चयन ट्रायल में हिस्सा लेने से इंकार कर दिया है। बर्मिंघम (Birmingham) में होने वाले कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स और हांगझोउ (Hangzhou) में होने वाले एशियाई खेलों के चयन ट्रायल 15 से 20 अप्रैल के बीच होंगे।

2 बार कॉमनवेल्‍थ चैंपियन साइना ने भारतीय बैडमिंटन संघ (BAI) को ट्रायल में हिस्सा नहीं लेने का बड़ा फैसला लिया है। बीएआई के सूत्र ने मीडिया को बताया कि लंदन ओलंपिक की ब्रॉन्‍ज मेडलिस्‍ट साइना ने बीएआई को पत्र लिखकर अपने फैसले के बारे में बताया। कॉमनवेल्‍थ, एशियाई और उबेर कप की टीम के चयन के लिए यह एकमात्र टूर्नामेंट है।

23वें स्‍थान पर खिसक गई है साइना नेहवाल

कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स की टीम में 10 सदस्य होंगे, जिसमें समान संख्या में मैंस और वीमंस खिलाड़ी होंग। जबकि एशियाई खेलों और थॉमस और उबेर कप के दल में 20 सदस्य होंगे, जिसमें 10 मैंस और 10 वीमंस खिलाड़ी होंगी।

यह भी पढ़ें: बॉस ने तबादले के बदले मांगी एक रात के लिए पत्नी, फिर पति ने…

Related Post

Andrew Symonds

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एंड्रयू की क्वींसलैंड में कार दुर्घटना से हुई मौत

Posted by - May 15, 2022 0
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट (australian cricket) के दिग्गज एंड्रयू साइमंड्स (Andrew Symonds) की क्वींसलैंड में एक कार दुर्घटना (Car Accident)…

हार्दिक पांड्या के सेलेक्शन पर भड़के गौतम गंभीर, कहा- इस साल नहीं किया अच्छा प्रदर्शन

Posted by - October 6, 2021 0
नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 17 अक्टूबर से यूएई में होगी। टी20 वर्ल्ड कप में भारत को अपना पहला…