CM Dhami

सफाई कर्मियों की समस्याओं को लेकर सीएम धामी से मिले कर्मचारी नेता

268 0

नैनीताल। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  से मुलाकात कर पर्यावरण मित्रों की समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।

संघ के अध्यक्ष धर्मेश प्रसाद व महासचिव सोनू सहदेव द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में सफाई कर्मचारियों की सर्वाधिक मृत्यु दर का उल्लेख करते हुए मृतक आश्रितों को सेवा का लाभ दिलाने, नगर पालिका नैनीताल में अंग्रेजी दौर में 5000 की जनसंख्या के दौरान सफाई कर्मचारियों के पद 261 होने और अब घटकर 81 रह जाने का उल्लेख करते हुए अकेंद्रीयत सेवा नियमावली में संशोधन करने की मांग की गई है।

सनातन संस्कृति से खिलवाड़ करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम धामी

इसके अलावा देश की दूसरी सबसे पुरानी नैनीताल नगर पालिका के वित्तीय संकट से जूझने का जिक्र करते हुए पालिका को 20 करोड़ रुपए की धनराशि अवमुक्त करने, वर्ष 2016 से सरकारी कर्मियों का सामूहिक बीमा बंद होने का हवाला देते हुए सामूहिक बीमा दिलाने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, वाल्मीकि समाज को भूमि आवंटित करने, 5 वर्ष से कार्य कर रहे आउटसोर्स व संविदा कर्मियों का नियमितीकरण करने तथा सफाई के अलावा अन्य कार्य कर रहे कर्मचारियों को उन्हीं कार्यों पर समायोजित करने, प्रदेश की सभी नगर पालिकाओं के प्रांगण में बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर जी की प्रतिमा लगाने व आवास खाली न कराए जाने की मांग भी की हैं। इस मौके पर सनी चौहान व सचिन कुमार भी मौजूद रहे।

Related Post

फिल्म 'गुंजन सक्सेना' का ट्रेलर

जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘गुंजन सक्सेना’ का ट्रेलर रिलीज, देखें Video

Posted by - August 1, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की आने वाली फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द करगिल गर्ल’ का ट्रेलर शनिवार को रिलीज कर…
cm dhami

मुख्यमंत्री धामी ने हरी चंद स्वामी मंदिर में की पूजा अर्चना

Posted by - May 25, 2022 0
पिथौरागढ़। अपने एक दिवसीय जनपद पिथौरागढ़ के भ्रमण पर पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) द्वारा आज…
Film producer company thanks CM Dhami for shooting

शूटिंग और सब्सिडी के लिए फिल्म निर्माता कंपनी ने मुख्यमंत्री धामी को दिया धन्यवाद

Posted by - March 9, 2023 0
देहरादून। प्रसिद्ध फिल्म निर्माता कम्पनी जंगली पिक्चर्स ने अपनी फिल्म ‘बधाई-दो’ की शूटिंग और सब्सिडी को उत्तराखंड में मिले सहयोग…
वोडाफोन आइडिया

क्‍या भारत से कारोबार समेट लेगी वोडाफोन? कम्पनी ने सरकार से मांगी मदद

Posted by - November 13, 2019 0
नई दिल्ली। ब्रिटेन की टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आने वाले दिनों में भारत से अपना कारोबार समेट सकती है। न्‍यूज एजेंसी…