Rupee

अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया स्थिर, डॉलर में गिरावट

1437 0

मुंबई। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की गिरावट और घरेलू शेयर बाजार में तेजी रही। इसके बावजूद कच्चे तेल की कीमतों में आये उबाल के कारण आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया (Rupee) 73.59 रुपये प्रति डॉलर पर स्थिर बंद हुआ। बता दें कि गत दिवस रुपया (Rupee) चार पैसे की तेजी में 73.59 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।

भारत के अलावा इस देश में भगवान श्रीराम को प्राप्त है आदर्श का दर्जा

घरेलू शेयर बाजार की तेजी के दम पर भारतीय मुद्रा की शुरुआत सात पैसे की तेजी के साथ 73.52 रुपये प्रति डॉलर पर हुई। अमेरिकी डॉलर के कमजोर पड़ने से यह 73.39 रुपये प्रति डॉलर के दिवस के उच्चतम स्तर पर पहुंची।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में ही तेजी के कारण तेल आयातकों की ओर से डॉलर की मांग बढ़ गयी जिससे भारतीय मुद्रा दबाव में आकर 73.59 रुपये प्रति डॉलर के दिवस के निचले स्तर तक लुढ़क गयी। अंत में रुपया 73.59 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

Related Post

Ak Sharma

ए.के. शर्मा का प्रयागराज दौरा, महाकुम्भ मेला के कार्यों की करेंगे समीक्षा

Posted by - July 5, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) शनिवार 6 जुलाई को जनपद प्रयागराज पहुंचकर…
cm dhami

मुख्यमंत्री की बुर्जुगों को सम्मान देने की कार्यप्रणाली बनेगी प्रेरणादायी

Posted by - November 3, 2022 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) की बुजुर्गों को सम्मान देने की कार्यप्रणाली अनुकरणीय,प्रशंसनीय के साथ समाज के लिए प्रेरणादायी बनेगी। इसी…